कश्मीर के लिए जंग नहीं करेगा पाक*तलाक में पत्नी को देनी होगी आधी संपत्ति!*सख्ती के बाद गूगल ने साफ की साइट*फैसला निवेशकों के विश्वास पर आघात*एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा*बेलगाम हुई जुबान*कैंसर से नहीं हारेगा युवी,जल्द मैदान में लौटेगा*रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रेन से फेंका*पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में रखा*मतदाता सूची में नहीं है प्रिया दत्त की तस्वीर*
सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने सचिन
हाई प्रोफ्राइल सेक्स रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस अरेस्ट
सोशल नेटवकिंग साइट फेसबुक ने आठ साल पूरे कर लिए
शादी से पहले ही करीना कपूर के प्रेगनेंट होने की चर्चा?
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
बिक रहीं बिना लाइसेंस बंदूकें!
On 9/1/2010 12:37:59 AM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

भोपाल। भोपाल शहर में एक-दो माह नहीं, बल्कि पिछले दो साल से बिना लायसेंस के बंदूकों का व्यापार हो रहा है, वह भी धडल्ले से। इसे रोकने न तो सरकार ने प्रयास किया और न ही जिला प्रशासन ने। हालात यह है कि बिना लाइसेंस रिन्यूवल के बंदूक डीलर बंदूकें बेच रहे ह। हालांकि इस स्थिति का कारण राज्य सरकार द्वारा लगाई जा रही विभिन्न आपत्तियां और नए-नए प्रपत्र हैं, जिनको पूरा करना जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए डेढी खीर बना हुआ है।

अब तक नहीं हुआ नवीनीकरण

वर्ष 2008 में बंदूक डीलरों के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवदेन शहर के 18 डीलरों ने प्रस्तुत कर दिए थे तथा तय फीस भी जमा की गई थी, लेकिन अब तक वर्ष 2008 के लाइसेंस का ही नवीनीकरण नहीं हुआ है, जबकि दो दुकानों के डीलरों इंडिया गन हाउस व आर्म्स एंड एम्युमेशन गन का फर्जी बिल बनाने के चलते निरस्त कर दिया गया है। वहीं राजधानी गन हाउस वर्तमान में बंद पडी हुई है।

यह फंस रहा पेंच

लाइसेंस के नवीनीकरण में सबसे बडा पेंच आपत्तियों का आ रहा है। बताया जा रहा है कि पहले डीलरों के जानकारी पर आपत्ति लगाकर मामला लंबित कर दिया है। इसके बाद चुनाव के चलते बंदूक डीलरों का लाइसेंस रिन्यूवल नहीं हो पाया था। इसके बाद जब राज्य सरकार के गृह विभाग को फिर से नवीनीकरण के लिए डीलरों के आवेदन भेजे तो सरकार द्वारा 25 कॉलम का एक प्रपत्र थमा दिया। जिसे पूरा करना परेशानी का सबब बना है।

तीन साल के लिए रिन्यू होंगे लाइसेंस

नये प्रावधानों के तहत लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया में बदलाव हुआ है। पहले डीलरों के लाइसेंस एक साल के लिए रिन्यू होते थे, अब यह तीन साल के लिए होंगे। प्रदेश के अन्य जिलों के बंदूक डीलरों की भी यही स्थिति है। जहां अवैध रूप से हथियारों की बिक्री हो रही है या फिर दुकानों में ताले डले हैं।

Post Comments
More News
परियोजना के लिए सबसे बड़ा कर...
अहाते में मारपीट के बाद तोड़...
कर्मचारियों से मारपीट पर हंग...
महाशिवरात्रि पर होंगे महाशिव...
धोखेबाज प्रेमी के खिलाफ मामल...
पत्नी से दुखी युवक फांसी पर ...
मां से कहा अलविदा.....
कचरा फेंकने पर खूनी संघर्ष...
सास की प्रताड़ना से त्रस्त म...
भ्रष्टाचार पर कटाक्ष है गली-...
अब मास्साब समझाएंगे क्या है ...
गोविंदपुरा मे मां को बचाने आ...
दर्दनाक हादसे में मासूम की म...
राष्ट्रीय ध्वज लहराकर किया ब...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: