कश्मीर के लिए जंग नहीं करेगा पाक*तलाक में पत्नी को देनी होगी आधी संपत्ति!*सख्ती के बाद गूगल ने साफ की साइट*फैसला निवेशकों के विश्वास पर आघात*एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा*बेलगाम हुई जुबान*कैंसर से नहीं हारेगा युवी,जल्द मैदान में लौटेगा*रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रेन से फेंका*पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में रखा*मतदाता सूची में नहीं है प्रिया दत्त की तस्वीर*
सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने सचिन
हाई प्रोफ्राइल सेक्स रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस अरेस्ट
सोशल नेटवकिंग साइट फेसबुक ने आठ साल पूरे कर लिए
शादी से पहले ही करीना कपूर के प्रेगनेंट होने की चर्चा?
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
सीसीटीवी कैमरे
On 9/1/2010 12:39:02 AM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

भोपाल। शहर के संवेदनशील माने जाने वाले करीब आधा दर्जन थानों के कामकाज की सुचारू रूप से मानीटरिंग के लिये लगभग तीन साल पहले सीसीटीवी कैमरे लगवाये गये थे। लेकिन खराब हो जाने के कारण लाखों रूपए की लागत से लगाए गए ये कैमरे ठप्प पडे ह। इन्हें सुधरवाने में लगता है किसी की दिलचस्पी नहीं है। लिहाजा ये मात्र शो-पीस बन कर रह गए हैं। लंबे समय से मेंटिनेंस न होने और तकनीकी खामियों के चलते यह कैमरे कबाड होते जा रहे हैं। चूंकि पीएचक्यू द्वारा इनको लगवाया गया था, इसलिये एसएसपी कार्यालय और आरआई के पास तो इनका कोई रिकार्ड तक नहीं है।

क्यों पड गई थी जरूरत

इन थानों में आए दिन होने वाले हंगामा,प्रदर्शन या उपद्रव को देखते हुए ये सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। ताकि रिकार्डिंग को देखकर थानों मे हंगामा करने वालों की आसानी से पहचान हो सके। इसके अलावा लॉकअप में बंद मुलजिमों के क्रिया-कलाप या संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी में भी इनसे मदद मिलने की उम्मीद की गई थी। यह भी सोचा गया था कि थाना स्तर पर हो रहे सामान्य कामकाज और आने जाने वालों की मानीटरिंग भी इनसे हो सकेगी। शुरू-शुरू में जब तक ये कैमरे चले, इनके अच्छे परिणाम भी सामने आए। लेकिन रखरखाव न होने के कारण धीरे-धीरे एक एक कर ये बंद हो गए।

टेक्नीकल स्टॉफ नहीं

कैमरों के बंद होने का प्रमुख कारण था थाने में किसी प्रकार का टेक्नीकल स्टाफ न होना। इसके चलते इनमें आई साधारण सी खराबी तक नहीं सुधर पा रही थी। वहीं इनके मेंटिनेंस के लिये भी अलग से कोई बजट नहीं दिया गया था। यह भी तय नहीं किया गया था कि अगर ये खराब हुए तो सुधरवाने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है। इसके बाद भी कुछ संबंधित थानों में इन्हें सुधरवाया गया, लेकिन लेकिन उसके बाद जब वे फिर खराब हुए तो किसी ने तवज्जो नहीं दी।

कौन-कौन से थाने में हो रहे कबाड

थाना कमला नगर में चार कैमरे लगे हैं जो बंद हैं। पुलिस कर्मियों से जब बात की गई तो उन्होने बताया कि मेंटिनेंस के लिए बजट ही नहीं है तो कैसे ठीक पाएंगे। थाना तलैया में भी सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे लेकिन रखरखाव के अभाव में यहां भी बंद पडे हैं। जिसका किसी को ध्यान नहीं है। इसके अलावा जहांगीराबाद थाने में भी कैमरा शो-पीस है। इसका मूवमेंट बंद पाया गया। पुलिस कर्मियों का कहना था कि कैमरा तो ठीक है, लेकिन अभी चल नहीं रहा। इसी प्रकार अन्य थानों में भी कैमरों का यही हाल है।

Post Comments
More News
परियोजना के लिए सबसे बड़ा कर...
अहाते में मारपीट के बाद तोड़...
कर्मचारियों से मारपीट पर हंग...
महाशिवरात्रि पर होंगे महाशिव...
धोखेबाज प्रेमी के खिलाफ मामल...
पत्नी से दुखी युवक फांसी पर ...
मां से कहा अलविदा.....
कचरा फेंकने पर खूनी संघर्ष...
सास की प्रताड़ना से त्रस्त म...
भ्रष्टाचार पर कटाक्ष है गली-...
अब मास्साब समझाएंगे क्या है ...
गोविंदपुरा मे मां को बचाने आ...
दर्दनाक हादसे में मासूम की म...
राष्ट्रीय ध्वज लहराकर किया ब...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: