उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
ड्रैगन को चटा देंगे धूल
On 9/1/2010 1:37:45 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी को यात्रा की इजाजत देने से बीजिंग के इनकार करने के बाद इस पडोसी देश के साथ रिश्तों में आई कडवाहट के बीच सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटीकी बैठक की गई, जिसमें चीन के लिए नियुक्त भारत के राजदूत एस. जयशंकर भी शामिल हुए। यह समझा जा रहा है कि उन्होंने पिछले कुछ हफ्तों के घटनाक्रमों के बारे में कमेटी को बताया। दरअअसल,चीन ने हाल ही में लेफ्टिनेंट जनरल बीएस जसवाल को अपने देश की यात्रा पर आने की इजाजत नहीं दी थी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन भी इस बैठक में मौजूद थे।

राज्यसभा में हंगामा

पीओके में चीनी सैनिकों के प्रवेश की खबरों का मुद्दा उठाते हुए रास में भाजपा ने कहा कि सरकार को इस बारे में चीन से बातचीत करना चाहिए। खबरों के मुताबिक पाक अधिकृत कश्मीर में 11 हजार चीनी सैनिक प्रवेश कर चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि इस बारे में जांच की जाएगी। भाजपा ने कहा कि क्या अब तक खुफिया एजेंसियों को इतनी बडी संख्या में चीनी सैनिकों के जमावडे का पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि भारत की उत्तरी सीमा में चीन सडकों और आवागमन सुविधाओं का विकास कर रहा है। 

एक और हरकतः म्यांमार बंदरगाह पर चीनी युद्धपोत

चीन ने अपने दो युद्धपोत म्यांमार के बंदरगाह पर पहुंचा दिए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है। इसे एशिया की दूसरी सबसे बडी ताकत, भारत के करीबी समुद्री क्षेत्र में अपनी शक्ति बढाने की चीन की नीति के तहत किया गया है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक चीन भारत के आसपास के समुद्री क्षेत्र में अपनी नौसैनिक मौजूदगी लगातार मजबूत कर रहा है। वह इन क्षेत्रों में बंदरगाह तक तैयार कर रहा है। चीन हिंद महासागर में अपनी नौसेना की मौजूदगी बढाने के लिए बंगलादेश के चटगांव, श्रीलंका के हंबनटोटा और म्यांमार में क्याकप्यू में बंदरगाह बना रहा है। 

चीनी सेना की मौजूदगी का पाक ने किया खंडन

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने मंगलवार को न्यूयॉर्क टाइम्समें 26 अगस्त को आई उन खबरों को काल्पनिककरार देते हुए खारिज कर दिया, जिसमें देश के गिलगिट-बाल्टिस्तान क्षेत्र को सौंपे जाने और उस इलाके में 10 हजार चीनी सेना की मौजूदगी की खबरें दी गई थीं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि सेलिग हैरीसन के पाकिस्तान विरोधी मानसिकता जगजाहिर है।तथ्यों को तोड-मरोडकर उनके द्वारा पेश किया जाना ज्यादा आश्चर्यजनक नहीं है और न ही भारत द्वारा उनके इस स्तंभ को इतनी तरजीह दिया जाना। दक्षिण एशिया मामलों के विशेषज्ञ हैरीसन ने दावा किया था कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी इस इलाके में प्रवेश कर गई है।

 

Post Comments
More News
शराबी पायलट का लाइसेंस रद्द...
अवैध विदेशी पिस्तौल के साथ ज...
किसानों ने फ्री में बांटे प्...
वैलेंटाइन डे नहीं हफ्त-ए-हया...
विदेशी गिफ्ट लेने से बचते है...
हमारी जमीन पर चीन का कब्जा...
मुसलमान भेजेंगे अन्ना को संस...
भंवरी मामले में कांग्रेसी सा...
यात्री को क्षतिपूर्ति के रूप...
देश में बाघों के शिकार में आ...
’अखिलेशवाद’ से लोहिया तंबू म...
रेल यात्रियों को मिलेगा कंफर...
कहीं भ्रष्ट को बचाती सत्ता त...
अब नजर दूसरे माओवादियों पर...
धान पैदावार में बिहार ने चीन...
आयशा और सिद्धार्थ के बीच जंग...
ओडिशा की बालिकाएं बेंगलुरु स...
माओवादी कमांडर उसकी पत्नी का...
करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाल...
विमान कंपनियों को ईंधन आयात ...
याचिकाकर्ता की वेबसाइट पर सा...
गृह मंत्रलय ने दिल्ली पुलिस ...
नीलाम नहीं होगी कर्जदारों की...
टीम अन्ना को सभा की अनुमति न...
पार्टी तय करेगी यूपी में सीए...
चाचा की सफलता से भतीजों में ...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: