वाशिंगटन। अमेरिका ने पांच सितंबर को भारत की नोबेल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा के सम्मान में डाक टिकट जारी करने का निर्णय किया है। अमेरिकी डाक सेवा ने एक बयान जारी कर यह घोषणा की है कि अमेरिकी डाक विभाग मानवीय कार्यों के लिए वर्ष 1979 में नोबेल पुरस्कार जीतने वालीं मदर टेरेसा के प्रति सम्मान जताने के लिए यह फैसला किया है। इस विभाग ने कहा कि रोमन कैथोलिक नन और अमेरिका की मानद नागरिक मदर टेरेसा ने करीब 50वर्षों तक भारत सहित विश्व के पीडितों और असहायों की सेवा की है।
यह डाक टिकट पांच सितंबर को वाशिंगटन में एक समारोह के दौरान जारी की जाएगी। इस टिकट पर सम्मानित चित्रकार थॉमस ब्लैकशेअर द्वितीय द्वारा बनाई गई मदर टेरेसा की पेंटिंग को लगाया गया है। मदर टेरेसा ने पांच सितंबर 1997को भारत के कोलकाता में अंतिम सांस ली थी और उनका अंतिम संस्कार इसी शहर में किया गया। वह वर्ष 1948 से भारत की नागरिक थीं। |