बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस बिपाशा बसु का मानना है कि सामाजिक मुद्दों पर बनने वाली एक फिल्म में काम करने के लिए वह तैयार हैं। सूत्रों के अनुसार बिपाशा का मानना है कि विषय प्रधान फिल्मों में काम करने के लिए बॉलीवुड स्टारों को पैसा नहीं लेना चाहिए।
बिपाशा कहती हैं, ‘जब एक मुख्य कलाकार सामाजिक मुद्दों पर आधिरित फिल्में में काम करता है तो उसे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पैसा नहीं लेना चाहिए। इन मामलों पर आधारित फिल्में बनाना व्यवसायिक तौर पर व्यवहारिक है।’ बिप्स एक फिल्म ‘आक्रोश’ कर रही हैं जो वर्तमान में चल रहे ऑनर किलिंग के मामलों पर आधारित है। इस संबध में बिपाशा कहती हैं कि ‘मैं इस फिल्म में एक शिक्षक का किरदार निभा रही हूं। मुझे इस बात का इंतजार है कि इस फिल्म पर दर्शकों की कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।’ गौरतलब है कि बॉलीवुड की यह बिंदास स्टार हाल ही में कश्मीर की समस्यायों पर आधारित फिल्म ‘लम्हा’ में काम कर चुकी हैं। |