शाहिद कपूर की फिल्म ‘कमीने’ कुछ खास नहीं कर पाई थी, लेकिन उससे शाहिद के कैरियर को एक अलग ऊंचाई मिली। यही वजह है कि शाहिद चाहते हैं कि इस फिल्म का सीक्वल बने। इसी चाह में पिछले दिनों शाहिद कपूर ने डॉयरेक्टर विशाल भारद्वाज से मीटिंग की और उन्हें फिल्म का सीक्वल बनाने के लिए कंवेंस किया। सूत्रों के अनुसार शाहिद विशाल से इसलिए मिले, ताकि विशाल ‘कमीने’ का सीक्वल बनाने को तैयार हो जाएं और उन्हें ‘कमीने-2’ में लीड रोल दे दें। शाहिद का मानना है कि ‘कमीने’ एक ब्रैंड फिल्म है और इसका सीक्वल उनके कैरियर को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगा। गौरतलब है कि ‘कमीने’ में शाहिद कपूर ने डबल रोल किया था। एक रोल में वह ग्रे शेड वाले चार्ली की भूमिका में दिखे, तो दूसरे रोल में सीधे-सादे लडके गुड्डू के रोल में और दोनों ही रोल में वह खूब जमे। वहीं विशाल भी‘कमीने’ के सीक्वल को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं, लेकिन अभी उन्होंने शाहिद से इस प्रोजेक्ट के लिए कुछ समय मांगा है, ताकि वह उन्हें बता सके कि वह ‘कमीने-2’ कब शुरू करेंगे। फिलहाल इन दिनों विशाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सात खून माफ’ की शूटिंग में बिजी हैं। |