फिलहाल मुंबई में भी मेट्रो रेल की जोर शोर से तैयारी हो रही है। आने वाले सालों में मुंबई वालों को भी ट्रेन का तोहफा मिलेगा, लेकिन बॉलीवुड शहंशाह इससे घबराए हुए हैं। सूत्रों के अनुसार मेट्रो उनके जुहू के बंगले ‘प्रतिक्षा’ के बगल से ही गुजरेगी। इस पर उन्होंने अपने ब्लाग में लिखा है कि मेट्रो का जायजा लेने उनके बंगले ‘प्रतिक्षा’में कई सरकारी अधिकारी आए। उन लोगों ने प्रतिक्षा के बाहर से उसका पूरा नक्शे और बंगले की हालत का जायजा लिया। वे और भी कई घरों का जायजा भी ले रहे थे। अमिताभ ने लिखा है कि अब प्राइवेसी को बॉयबॉय कहने और यात्रियों को हैलो कहने का वक्त आ गया है। अमिताभ इस बात से परेशान हैं कि उनकी और उनके परिवार की प्राइवेसी मेट्रो की वजह से खत्म होने वाली है। देखना है शहंशाह अपनी इस परेशानी को किस अंदाज में सुलझा पाते हैं। |