गड़बड़ा गया है प्रकृति का पारंपरिक चक्र*सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्ता निकाल दिया*भारत-चीन के बीच जंग असंभव*चेन्नई की घटना से सबक ले समाज*फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हालात*सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट*पॉल हॉलीवुड वॉक ऑफ द फेम से सम्मान*शाहरूख से मिलने के लिए बेताब प्रशंसक*सबसे शक्तिशाली लेजर केंद्र बनाएगा रूस*पेरू में बाढ़ से 14 मरे, 22 प्रांतों में परिवहन ठप*
सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट
अभी तक भारत के लिए रहस्य बना है एडिलेड
ओडिशा में नक्सली हमला, BSF के चार अधिकारी शहीद
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
राष्ट्रमंडल की रायफल बिंद्रा,नारंग के कंधे पर
On 9/1/2010 7:50:46 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

नई दिल्ली। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा तथा गगन नारंग और मानवजीत सिंह संधू राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजी की चुनौती पेश करेंगे। भारतीय राष्ट्रीय रायफल संघ के बयान के अनुसार बिंद्रा और नारंग तीन से 14 अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में दस मीटर एयर राइफल में भाग लेंगे। एनआरएआई ने कहा कि नारंग इसके अलावा 50 मीटर प्रोन और 50 मीटर थ*ी पोजीशन रूव स्पर्धा में भाग लेंगे। वह केवल अकेले निशानेबाज हैं जो तीन राइफल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। कोच सन्नी थामस ने कहा कि हमने सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन किया है ।

और इसका चयन वर्तमान फार्म और क्षमता को देखते हुए किया है। जिस खिलाडी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया उसे टीम में लिया गया है। राइफल निशानेबाज संजीव राजपूत को हालांकि निराशा हाथ लगी जो दिल्ली खेलों के लिए टीम में जगह नहीं बना पाए लेकिन उन्हें एशियाई खेलों के लिए टीम में रखा गया है। थामस ने कहा कि संजीव पहले अच्छी फार्म में नहीं था लेकिन अब लगता है कि वह फार्म में लौट आया है। मुझे खुशी है कि उसे एशियाई खेलों के लिए टीम में चुना गया। मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में पांच स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर गोल्डफिंगर का नाम पाने वाले समरेश जंग केवल स्टैंडर्ड पिस्टल के लिए क्वालीफाई कर पाए। डबल ट्रैप में एथेंस ओलंपिक के रजत पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड की अनुपस्थिति में उदीयमान निशानेबाज अशेर नोरिया को चुना गया है। रंजन सोढी इस स्पर्धा में भाग लेने वाले दूसरे निशानेबाज हैं। ट्रैप स्पर्धा में पूर्व विश्व चैंपियन मानवजीत सिंह संधू को लिया गया है। वह राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल दोनों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। महिला टीम में पिछले महीने म्यूनिख में 50 मीटर रायफल प्रोन एयर रायफल में स्वर्ण पदक जीतने वाली तेजस्विनी सावंत को राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल दोनों के लिए टीम में रखा गया है।

टीम राष्ट्रमंडल

पुरुष रायफलः अभिनव बिंद्रा, हरिओम सिंह, गगन नारंग और इमरान हसन खान। पुरुष पिस्टलः दीपक शर्मा, ओंकार सिंह, विजय कुमार, गुरप्रीत सिंह, समरेश जंग, सी के चौधरी, हरप्रीत सिंह। पुरुष शाटगनः मानवजीत सिंह संधू, मनशेर सिंह, मिराज अहमद खान, ए डी पीपल्स, रंजन सोढी, अशेर नोरिया। महिला रायफलः सुमा शिरूर, कविता यादव, मीना कुमारी, तेजस्विनी सावंत, लज्जा गोस्वामी। महिला पिस्टलः अनीसा सय्यद, रानी सारनोबात, हिना सिद्धू, अनुराज सिंह। महिला शाटगनः सीमा तोमर, श्रेयासी सिंह।

एशियाई टीम

पुरुष रायफलः हरिओम सिंह, गगन नारंग, सुरेंद्र सिंह राठौड, इमरान हसन खान, संजीव राजपूत, अभिनव बिंद्रा। पुरुष पिस्टलः दीपक शर्मा, ओंकार सिंह, अमनप्रीत सिंह, विजय कुमार, राहुल पंवार, गुरप्रीत सिंह, समरेश जंग, सी के चौधरी, पेम्बा तमांग, हरप्रीत सिंह। पुरुष शाटगनः मानवजीत सिंह संधू, मनशेर सिंह, जोरावर सिंह संधू, मिराज अहमद खान, एडी पीपल्स, समित सिंह, रंजन सोढी, अशेर नोरिया, विक्रम भटनागर। महिला रायफलः सुमा शिरूर, कविता यादव, तेजस्विनी सावंत, मीना कुमारी, लज्जा गोस्वामी, चेतनप्रीत कौर निलोन। महिला पिस्टलः अनीसा सय्यद, रानी सारनोबात, अनुराज सिंह, हिना सिद्धू, श्वेता चौधरी या सोनिया राय। महिला शाटगनः सीमा तोमर, श्रेयासी सिंह, शगुन चौधरी और आरती सिंह राव।

Post Comments
More News
नहीं रुक पाए कंगारू...
एक साथ त्रिमूति को नहीं गंवा...
विराट सर्वश्रेष्ठ युवा बल्ले...
जज्बे के साथ उतरेगी टीम...
चल रही सिस्टम से छेड़छाड़...
गेल का बीपीएल में धमाल...
युगल में सानिया का स्वर्णिम ...
रूसी स्टार शारापोवा क्वार्टर...
डेविड वार्नर को दिया जा सकता...
लंका को शीर्ष बल्लेबाजों से ...
ब्रेकन ने सीए को अदालत में घ...
गावस्कर आईसीसी हाल आफ फेम मे...
हॉकी: क्वालीफायर के टिकटों क...
राहुल को एशियाई ग्रांप्री मे...
न्यूजीलैंड ने 3-0 सीरीज से ज...
टीम से बाहर होने की कगार पर ...
भारत को भारी पड़ रही है वीरू...
मिस्बाह के हस्तक्षेप से मलिक...
कभी खूब छनती थी मोदी, श्रीनि...
परमजीत करेंगे टीम की अगुआई...
सानिया की पहली एकल जीत, मोरि...
ग्रैंड स्लेम से बड़ा है ओलंप...
उपचार में देरी के लिए मैं ही...
डेविड हसी ने नहीं छोड़ी है ट...
थामस कप के नाकआउट चरण में पह...
पश्चिम क्षेत्र के एकदिवसीय स...
ट्राई सीरीज के अंतिम चरण में...
सचिन के श्रीलंका के खिलाफ 30...
ट्राई सीरीज:भारत ने श्रीलंका...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: