|
भोपाल। राजधानी में स्वाइन फ्लू से बुधवार क एक और व्यक्ति की मौत हो गई। भोपाल में इस जानलेवा बीमारी से मरने वालों की संख्या 9 हो गई है। मृतक शिवराज सिंह रायसेन का निवासी था । उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पिछले तीन दिनों में भोपाल में स्वाइन फ्लू से चार व्यक्ति दम तोड चुके ह। 31 अगस्त को एक महिला और 30 अगस्त को दो लोगों की मौत हुई थी। अब तक 5 महिलाएं और 4 पुरूषों की स्वाइन फ्लू से मत हो चुकी है। |