उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
लेह में अभी बहुत काम बाकी
On 9/1/2010 8:15:52 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

लेह। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने बुधवार को लेह का दौरा किया और बादल फटने की घटना के प्रभावित लोगों को पुनर्वास में हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया। राहत शिविर में रह रहे लोगों से बातचीत करने के बाद राष्ट्रपति ने कहा कि उनके पुनर्वास के लिए हरसंभव सहायता दी जाएगी। राष्ट्रपति ने प्रभावितों से कहा कि हम आपका हौसला बढाना चाहते हैं ताकि इस त्रासदी से आप उबर सकें। मुझे आपकी समस्याओं के बारे में बताया गया है। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने अपने निजी कोष से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत एवं पुनर्वास कोष में एक लाख रुपए दिए।

सरकार चाहे केंद्र की हो या राज्य की, हम आपकी मदद करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आपसे मिलने आए थे। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी आपसे मुलाकात की। मैं आपको आश्वासन देना चाहती हूं कि जो कुछ भी उन्होंने आपसे कहा, उसे पूरा किया जाएगा।

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद तेनजिंग दोलमा (60) ने कहा कि बादल फटने से सब कुछ नष्ट हो गया। मैं इस राहत शिविर में काफी समय से रह रही हूं। अब मैं अपना घर चाहती हूं। इसके लिए प्रशासन कडी मेहनत कर रहा है और हमें भी हर तरह की मदद का आश्वासन दिया गया है। राहत शिविर में रह रही रजियाना उजांग (32) ने कहा कि हमें उम्मीद है कि जाडे की शुरूआत से पहले जनजीवन सामान्य हो जाएगा। राष्ट्रपति के आगमन से काम में निश्चित तौर पर तेजी आएगी। अधिकारियों ने राष्ट्रपति को राहत एवं पुनर्वास अभियान के बारे में जानकारी दी। कभी लेह शहर में हर कदम पर खूबसूरती बिखरी थी, लेकिन बुधवार जगह-जगह मलबे का ढेर लगा हुआ है। मलबा हटाने और शहर के सौंदर्यीकरण के लिए काम जारी है। पाटिल के साथ जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वाहरा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला भी थे। उमर ने कहा कि राज्य सरकार जाडे से पहले सफाई का काम पूरा कर लेना चाहती है। उन्होंने बताया कि युद्ध स्तर पर राहत एवं पुनर्वास कार्य चल रहा है। हम जाडे से पहले इसे पूरा करना चाहते हैं।

Post Comments
More News
शराबी पायलट का लाइसेंस रद्द...
अवैध विदेशी पिस्तौल के साथ ज...
किसानों ने फ्री में बांटे प्...
वैलेंटाइन डे नहीं हफ्त-ए-हया...
विदेशी गिफ्ट लेने से बचते है...
हमारी जमीन पर चीन का कब्जा...
मुसलमान भेजेंगे अन्ना को संस...
भंवरी मामले में कांग्रेसी सा...
यात्री को क्षतिपूर्ति के रूप...
देश में बाघों के शिकार में आ...
’अखिलेशवाद’ से लोहिया तंबू म...
रेल यात्रियों को मिलेगा कंफर...
कहीं भ्रष्ट को बचाती सत्ता त...
अब नजर दूसरे माओवादियों पर...
धान पैदावार में बिहार ने चीन...
आयशा और सिद्धार्थ के बीच जंग...
ओडिशा की बालिकाएं बेंगलुरु स...
माओवादी कमांडर उसकी पत्नी का...
करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाल...
विमान कंपनियों को ईंधन आयात ...
याचिकाकर्ता की वेबसाइट पर सा...
गृह मंत्रलय ने दिल्ली पुलिस ...
नीलाम नहीं होगी कर्जदारों की...
टीम अन्ना को सभा की अनुमति न...
पार्टी तय करेगी यूपी में सीए...
चाचा की सफलता से भतीजों में ...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: