| | राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की जन्माष्टमी पर शुभकामना | | | |
| | | | |
| | |
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल , उपराष्ट्रपति मुहम्मद हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह ने देशवासियों को जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि वह जन्माष्टमी के अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई देती हैं और सभी साथियों को शुभकामनाएं। प्रतिभा पाटिल ने कहा कि यह पर्व हम सभी को ऐसा जीवन जीने के लिए प्रेरित करे कि हम अपने सभी देशवासियों के साथ बंधुत्व और एकता के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि जन्माष्टमी का पर्व देश भर में परंपरागत उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह हमें भगवान कृष्ण के जीवन की याद दिलाता है। अंसारी ने कहा कि इस अवसर पर हम भगवान कृष्ण के उपदेशों को पुनःसमर्पित करें और शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और प्रबुद्ध समाज के निर्माण के लिए कार्य करें प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि जन्माष्टमी का यह पर्व देशभर में भगवान कृष्ण के जीवन और अनंत उपदेशों अनुशासन, ज्ञान और निस्वार्थ कार्रवाई के रूप में मनाया जाता है। सिंह ने कहा कि यह पर्व अज्ञानता और गरीबी को समाप्त करने के लक्ष्यों की ओर जाने के लिए प्रेरित करे। शिक्षा के माध्यम से सभी के लिए शांति और समृद्धि का सूत्रपात करे। |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
| |