उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
पानी की उम्मीद पर फिरा पानी
On 9/2/2010 12:23:28 AM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

पर्याप्त बारिश नहीं होने से आशंका जताई जा रही है कि राजधानी में पीने के पानी का संकट पैदा हो जाएगा। शहर के तालाबों में जलस्तर की स्थिति संतोषजनक नहीं कही जा सकती। उधर, नर्मदा परियोजना की स्थिति काफी लुंज-पुंज है। सितंबर में लोगों को एक दिन छोडकर पानी दिया जा रहा है। इस माह भी यदि पर्याप्त बारिश नहीं हुई और हालात यही रहे तो सोचिए आगे क्या होगा?

भोपाल। बडी झील का जलस्तर एक पखवाडे में महज .3 फिट तक ही बढ पाया। कोलार डेम की स्थिति भी हु--हू यही है। जलस्तर नीचे खिसकने से भूमिगत जलस्रोतों से पानी मिलने की उम्मीद पर अभी से पानी फिरने लगा है। ऐसे में राजधानी में पेयजल के लिए संकट की घडी है। यदि नवंबर तक नर्मदा जल नहीं मिला तो स्थिति और बिगड सकती है। इसके बाद दो-चार दिन छोडकर भी पानी मिल पाना मुश्किल होगा। हालंाकि, बीएमसी के साथ-साथ रहवासियों को आसमां से अभी उम्मीद है।

कहां से कितना पानी

कोलार डेम से प्रति दिन 32 एमजीडी पानी की सप्लाई हो रही है। बडी झील से 6 एमजीडी और भूमिगत जलस्रोतों से कुल 2 से 3 एमजीडी पानी की सप्लाई हो रही है। यह स्थिति तब है, जब नगर निगम के आंकडों में प्रति व्यक्ति के हिसाब से 225 लीटर पानी की सप्लाई की जा रही है।

आज कम मिलेगा पानी

भोपाल। राजधानी में गुरुवार को जल प्रदाय प्रभावित रहेगा। एमएसीटी और मंडीदीप फीडर पर बिद्युत खराबी आ जाने के कारण कोलार प्लांट के तीनों पंप चार घंटे तक बंद रहे। कोलार लैब में रखरखाव का काम चलने के कारण एमएसीटी फीडर से शट डाउन लिया गया था इस कारण साढे चार बजे मंडीदीप फीडर से कोलार पंप को बिजली की सप्लाई शुरू हो गई थी। लेकिन बाद में मंडीदीप फीडर की भी बिजली बंद हो गई। कोलार पंप के तीनों मोटर को चार घंटे तक बंद करना पडा। शाम आठ बजे लाइट आने के बाद पंपों को शुरू किया गया। पंपों को चालू करने पर लाइनें भरना शुरू हुईं। देर रात्रि तक पानी भोपाल शहर तक पहुंच सका। इस कारण गुरुवार को जिन इलाकों में जल प्रदाय का टर्न है वहां कम दबाव में पानी की सप्लाई होने की संभावना है।

यहां पडेगा प्रभाव

एमएसीटी फीडर पर बिजली गुल हो जाने से शहर के कई क्षेत्रों में जल प्रदाय प्रभावित हो सकता है। शिवाजी नगर 1464, नेहरू नगर, कोटरा, गोविंदपुरा, बैरागढ ईदगाह हिल्स के कुछ इलाके, 74 बंगला, पुलिस लाइन, 45 बंगला, व शास्त्री नगर में शुक्रवार को पानी सप्लाई करने का टर्न है लेकिन इन क्षेत्रों में कम दबाव व देर से नल आने की संभावना है। इस तरह यहां के लोगों को दोहरी मार झेलनी पडेगी। यानी शुक्रवार को कम दबाव से पानी की सप्लाई होगी और उस के दूसरे दिन उन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई का टर्न नहीं होगा। ऐसे में उन्हें तीसरे दिन पानी मिल सकेगा।

Post Comments
More News
11 तक लगना चाहिए सुल्तानिया ...
कथित आर्मी मेन ने छात्र से क...
शर्मिला की फटकार के बाद संवर...
हवालात से भागे बदमाश...
कर्नाटक मामले पर भोपाल में प...
मान्यता देने में गड़बड़ी...
कागजों में चल रही मुहिम...
गुलाब से किया इजहार...
बिना फील्ड में जाए अब नहीं च...
माता-पिता से बिछड़े मासूम को...
अब दोनों परीक्षाएं दे सकेंगे...
परीक्षा से दूर रहेंगे कर्मचा...
असलम को माता का बुलावा...
53 दिन शेष, बचा 9.50 करोड़ क...
अतिक्रमण हटाने में छूट रहा प...
घर में घुसकर मारपीट...
हथाईखेड़ा में सिटी फारेस्ट क...
मेडम, बीवी शराब पीकर गदर करत...
नकबजनों से आठ लाख का माल बरा...
आपरेशन करने शाम को आए सर्जन...
नशे में धुत युवक ने मचाया हं...
हवाओं ने बदला रुख मौसम में आ...
सुरक्षा-व्यवस्था पर भारी रिक...
जीएमसी से नाखुश कमिश्नर...
.....और बच गया एमपी नगर...
राजधानी मे शौकत महल में गूंज...
काम में लापरवाही भी भ्रष्टाच...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: