उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
हाथी, घोडा पालकी जय कन्हैयालाल की
On 9/2/2010 12:54:34 AM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

भोपाल। राजधानी में बुधवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व परंपरा अनुसार हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिरों में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की गई, भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया। सुबह से ही भक्तों का सैलाब भगवान के दर्शनों के लिए मंदिर परिसर पहुंचना प्रारंभ हो गया था, यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मध्य रात्रि में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के साथ कार्यक्रमों का समापन हुआ और श्रद्धालुओं ने व्रत तोडे। हालांकि, रोहिणी नक्षत्र में सूर्योदय होने के कारण गुरुवार को भी जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

सीएम ने खींचा रथ, निकला चल समारोह

बरखेडी स्थित राधा कृष्ण मंदिर से अहीर समाज द्वारा निकाले गए चल समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रथ खींचकर किया। उक्त चल समारोह बरखेडी से प्रारंभ होकर जहांगीराबाद, जिंसी, भारत टाकीज, मंगलवारा, बुधवारा सहित अन्य मार्गों से होते हुए वापस बरखेडी स्थित राधा कृष्ण मंदिर पहुंचा। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपडी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभयात्रा में राधा कृष्ण के स्वरूपों में उनके प्रतिरूप शामिल थे। शोभायात्रा का शुभारंभ खेडापति हनुमान मंदिर से हुआ, जो क्षेत्र के विभिन्न मार्ग से होते हुए छोला दशहरा मैदान पहुंची।

आज यहां मनेगा जन्मोत्सव

इस बार दो मत होने के कारण कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व राजधानी में दो दिन मनाया जा रहा है। शहर के कई मंदिरों में गुरुवार को भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान पूजा-अर्चना से लेकर अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। ऐसा मानना है कि गुरुवार को गृहस्थ जीवन से जुडे लोग अष्टमी का व्रत व पूजा-अर्चना करेंगे। इस बीच शहर में कई स्थानों पर मटकी फोडो प्रतियोगिता से लेकर चल समारोह भी निकाले जाएंगे। लालघाटी स्थित गुफा मंदिर, बिडला मंदिर समेत कई मंदिरों में आज कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मारवाडी रोड स्थित स्थानक भवन में मोढ मांडलिया वणिक गुजराती समाज का जन्माष्टमी महोत्सव रात्रि 9 बजे प्रारंभ होगा।

जन्माष्टमी के अवसर पर दूरदर्शन भोपाल म कृष्णलीला संबंधी गीतों एवं स्थानीय मंदिरों का प्रसारण शाम 5.30 बजे होगा।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में कृष्ण रासलीला, झांकी दर्शन सायं 7.30 बजे होगा।

भोईपुरा बुधवारा में महावीर मंदिर बाथम समाज प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी पर सायं 6 बजे मेले का आयोजन होगा।

चौबदारपुरा तलैया भोपाल में शाम 8 बजे बांके बिहारीलालजी का नामकरण संस्कार एवं ग्वाल-चमेली उत्सव मनाया जायेगा।

केन्द्रीय जेल भोपाल में भगवान कृष्ण की झांकी एवं बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 4 बजे होगा।

मंडीदीप में हुए धार्मिक आयोजन

मंडीदीप। औद्योगिक नगर मंडीदीप में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर देवालयों में विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। मुख्य बाजार में स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति, श्री हिन्दू उत्सव समिमि एवं श्री योग वेदांत समिति के संयुक्त तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर करीब तीन बजे से प्रारंभ हुई उक्त शोभायात्रा स्टेशन रोड,नेशनल हाईवे, एचईजी, पटेलनगर,इंद्रा नगर,हायर सेकंडरी स्कूल, गांधी चौक, गणेश चौक होती हुई पुनः अपने आरंभ स्थल पर पहुंची। यात्रा के दौरान अनेक श्रद्धालुजनों ने भगवान की आरती उतारी। शोभायात्रा में नगर के प्रमुख नागरिकगण नपाध्यक्ष उमेश पाल, हिंउस अध्यक्ष जीवनलाल शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री राजेन्द्र अग्रवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष महेश साहू, गेंदालाल पाल, प्रेमशंकर साहू, मुरली धर्मवाणी, जगदीश शर्मा आदि मौजूद थे।

 

पालकी आरती और प्रसाद वितरण

औबेदुल्लाज्ज्ंज ः कृष्ण जन्माष्टमी पर्व नज्ज्र मे धूमधाम के साथ मनाई। इस अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा नज्ज्र के वार्ड क्रंदृ ३ खिल्लीखेडा से प्रारम्भ हुई इसमे भोपाल की महापौर श्रीमति कृष्णा च्चैर भज्ज्वान कृष्ण रथ की पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा प्रारम्भ की। श्री राधा कृष्ण मंदिर से दोपहर १२ बजे प्रारम्भ हुई यह शोभा यात्रा नज्ज्र के मुख्य माज्ज्र् से होती हुई वार्ड क्रंदृ १ बिशनखेडा शाम ६ बजे पहुचकर भज्ज्वान श्री कृष्ण पालकी की आरती व प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हुई। इस शोभा यात्रा का नज्ज्र में कई जज्ज्ह सामाजिक एवं धार्मिक संज्ज्ठनों द्वारा जज्ज्ह जज्ज्ह भज्ज्वान श्री कृष्ण की आरती पूजन की च्च्ई। वही शोभा यात्रा में आज्ज्े आज्ज्े बेण्डवाजों की धुन पर युवक युवतियां एक दूसरे को रंज्ज् च्च्ुलाल लज्जकर भज्ज्वान के जन्मोत्सव पर बधाईया दी, व हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की के नारों से नज्ज्र च्च्ुंजाएमान हो रहा था। इस शोभा यात्रा में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष शरद यादव पार्षद, नज्ज्र पंचायत अध्यक्ष तूफान सिंह राजपूत, नेहरू सिंह राजपूत, अशोक यादव, नरेन्द्र सिंह ज्ज्लि, विजय कोठारी, सुरजीत सिंह बिल्ले, तरूण जैन, संजय शर्मा, कन्हैया नन्दवंशी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

 

जन्माष्टमी पर तरसा गए मेघ

भोपाल। अषाढ और सावन माह में कम वर्षा होने से हताश लोगों को भादौं मास से काफी उम्मीद लगी हुई थीं लेकिन वह भी निराश कर रहा है। बुधवार को जन्माष्टमी होने के कारण लोगों को बारिश होने की आस थी। लेकिन आसमान पर छाए बादल तरसा कर चले गए। हालांकि शहर के न्यू मार्केट, जहांगीराबाद जैसे कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई जो तन को अच्छी तरह से गीला करने में नाकाम रही। कुछ लोग बुधवार के दिन को धार्मिक आस्था से जोडकर देख रहे थे लेकिन उन्हें निराश होना पडा। शहर में पिछले चौबीस घंटे के दौरान 0.8 मिमी बारिश हुई। इसी प्रकार अब तक शहर में सामान्य से साढे तीन सौ मिमी से कम बारिश हुई है। भादौं मास के पहले दिन शहर में झमाझम बारिश होने से पिछले कई दिनों से उमस से बेचैन लोगों को राहत मिली थी। जिसके चलते उनकी उम्मीद बढ गई थी। लेकिन उसके बाद से बुधवार तक में शहर में बारिश का नजारा भादौ मास के पहले दिन के जैसा देखने को नहीं मिला। अब आसमान से बादलों के गायब होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। वातावरण में नहीं ज्यादा होने तथा सूरज की तेज किरणों से उमस बढ गई है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.5 मिमी रिकार्ड हुआ जो सामान्य से दो डिग्र*ी अधिक था जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्र*ी कम के साथ 23.4 डिग्र*ी सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी कोई सिस्टम नहीं होने के कारण कुछ दिनों तक मौसम का नजरिया इसी प्रकार रहेगा।

Post Comments
More News
11 तक लगना चाहिए सुल्तानिया ...
कथित आर्मी मेन ने छात्र से क...
शर्मिला की फटकार के बाद संवर...
हवालात से भागे बदमाश...
कर्नाटक मामले पर भोपाल में प...
मान्यता देने में गड़बड़ी...
कागजों में चल रही मुहिम...
गुलाब से किया इजहार...
बिना फील्ड में जाए अब नहीं च...
माता-पिता से बिछड़े मासूम को...
अब दोनों परीक्षाएं दे सकेंगे...
परीक्षा से दूर रहेंगे कर्मचा...
असलम को माता का बुलावा...
53 दिन शेष, बचा 9.50 करोड़ क...
अतिक्रमण हटाने में छूट रहा प...
घर में घुसकर मारपीट...
हथाईखेड़ा में सिटी फारेस्ट क...
मेडम, बीवी शराब पीकर गदर करत...
नकबजनों से आठ लाख का माल बरा...
आपरेशन करने शाम को आए सर्जन...
नशे में धुत युवक ने मचाया हं...
हवाओं ने बदला रुख मौसम में आ...
सुरक्षा-व्यवस्था पर भारी रिक...
जीएमसी से नाखुश कमिश्नर...
.....और बच गया एमपी नगर...
राजधानी मे शौकत महल में गूंज...
काम में लापरवाही भी भ्रष्टाच...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: