मुंबई । सार्वजनिक क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक ने सभी करेंट और बचत खाता पर डिमांड ड्राफ्ट, चेक बुक, क्रेडिट या डेबिट कार्ड तथा दूसरे बैंक के एटीएम इस्तेमाल जैसी सेवाओं पर लगने वाले सेवा शुल्क को समाप्त कर दिया है। इस प्रकार का शुल्क समाप्त करने वाला आईडीबीआई पहला बैंक है।
आईडीबीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक और समूह प्रमुख खुदरा बैंकिंग आरके बंसल ने कहा कि इस पहल का मकसद बैंक के चालू एवं बचत बैंक खाता जमाओं में वृद्धि करना है जो उद्योग के औसत के हिसाब से कम है। साथ ही बैंक को अगले 12 महीने में खुदरा खाता दोगुना होकर एक करोड होने की उम्मीद है। बैंक के चेयरमैन और प्रबंध निदेश आरएम मल्ला ने कहा, हमारे लिए ग्राहकों के साथ संबंध महत्वपूर्ण है। हमे कुछ लागत को छोडना होगा लेकिन इससे बैंक के आय अनुपात की लागत पर कोई प्रभाव नहीं होगा। |