मेलर्बन। क्रिकेट में सट्टेबाजों की घुसपैठ को लेकर हो रहे खुलासों के बीच शेन वाटसन और ब्रैड हेडिन के बाद दो और आस्ट्रेलियाई खिलाडियों तेज गेंदबाज ब्रेट ली और मिशेल जानसन से भी सट्टेबाजों द्वारा संफ किए जाने की खबर सामने आई है। मंगलवार को आस्ट्रेलियाई आलराउंडर वाटसन और विकेटकीपर बल्लेबाज हेडिन ने स्वीकार किया था कि पिछले वर्ष इंग्लैंड में एशेज टेस्ट सीरीज के दौरान एक सटोरिए ने उनसे सम्फ किया था।
टीम मैनेजर बर्नार्ड ने बुधवार को खुलासा किया है कि ली और हेडिन से भी सट्टेबाजी के लिए संफ साधा गया था। अनुसार ली जानसन और वाटसन ने सटोरिए का नंबर बर्नार्ड को दे दिया था जिन्होंने इसकी सूचना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) की भ्रष्टाचार निरोधक और सुरक्षा इकाई को कर दी थी। हालांकि बर्नार्ड ने इस संबंध में किसी कार्रवाई की जानकारी होने से इनकार किया। समाचार पत्र ने बर्नार्ड के हवाले से कहा कि मैं इस बात की पुष्टि करता हूं कि सट्टेबाज ने हमारे खिलाडियों से संफ किया था और हमने उसका मोबाइल नंबर आईसीसी को बता दिया था। मुझे नहीं पता कि अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई की गई है या नहीं। ली ने फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा है ।
लेकिन जानसन के मैनेजर सैम हाल्वोर्सन ने इसे स्वीकार करते हुए कहा कि एशेज के दौरान खिलाडियों से संफ साधा गया था और जानसन ने सही कदम उठाते हुए इसकी सूचना टीम मैनेजर को दे दी थी। जहां तक मुझे पता है, इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञातव्य है कि कि पाकिस्तान के तीन खिलाडियों कप्तान सलमान बट, तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर पर इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट में स्पॉट फिक्ंसग के आरोप लगे थे। इसके बाद आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई की काबिलियत पर सवाल उठने लगे हैं। आस्ट्रेलियाई खिलाडियों के इस खुलासे के बाद आईसीसी की मुश्किलें और बढ सकती हैं।
|