खबर है कि इन दिनों ऐश्वर्या राय बच्चन काफी गुस्से में हैं। दरअसल, एक अंतराष्ट्रीय डेयरी प्रोडक्ट्स कंपनी उनके नाम का उपयोग बगैर उनकी अनुमति से कर रही है।
ऐश के प्रवक्ता ने एक वक्तव्य जारी करते हुए कहा है कि ऐश दुनियाभर में अपने सौंदर्य के लिए जानी-पहचानी जाती हैं और वह चाहती हैं कि वह जिस ब्रांड को प्रमोट करें वह उनकी ही तरह खूबसूरत हो, किंतु ऐश एक ऐसा नाम है, जो बरसों से अपने आप में खबर बन जाता रहा है, इसलिए कई स्टोरीज और घोषणाओं में उनका नाम का उपयोग और दुरुपयोग होता रहा है, जिससे खबर बने। अब तो सावधान हो जाने की जरूरत है। कैमरा सब देख रहा है। |