गड़बड़ा गया है प्रकृति का पारंपरिक चक्र*सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्ता निकाल दिया*भारत-चीन के बीच जंग असंभव*चेन्नई की घटना से सबक ले समाज*फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हालात*सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट*पॉल हॉलीवुड वॉक ऑफ द फेम से सम्मान*शाहरूख से मिलने के लिए बेताब प्रशंसक*सबसे शक्तिशाली लेजर केंद्र बनाएगा रूस*पेरू में बाढ़ से 14 मरे, 22 प्रांतों में परिवहन ठप*
सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट
अभी तक भारत के लिए रहस्य बना है एडिलेड
ओडिशा में नक्सली हमला, BSF के चार अधिकारी शहीद
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
बिजली कंपनी के दफ्तर में तोडफोड
On 9/2/2010 1:36:55 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

ग्वालियर । मुरार क्षेत्र की कालपी ब्रिज कॉलोनी के निवासियों की शिकायत के बाद भी अधिकारियों के न सुनने से आक्रोशित भीड ने कालपी ब्रिज स्थित बिजली कंपनी के कार्यालय में तोडफोड कर दी, तथा कालपी ब्रिज पर जाम लगाने का प्रयास भी किया। बाद में पुलिस कर्मियों के समझाने पर लोग शांत हो गए। बताया जाता है कि गत रात्रि कालपी ब्रिज कॉलोनी को विद्युत आपूर्ति करने वाला ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इस कारण पूरी कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। रातभर परेशान रहे वाशिंदों ने सुबह कार्यालय जाकर विद्युत विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर लगाए जाने का अनुरोध किया था।,लेकिन दोपहर बाद तक बिजली विभाग के अधिकारियों ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया। इससे गुस्साए आधा सैकडा लोगों को हुजूम दोपहर 3.30 बजे कालपी ब्रिज स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंच गया। कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारी के न मिलने पर आक्रोशित लोगों ने कार्यालय की खिडकियों के कांच फोड दिए तथा फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद भीड पुल पर पहंच गई और वहां रास्ता जाम करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों के समझाने पर लोग शांत हुए। इस मामले में मुरार क्षेत्र के असिस्टेंट इंजीनियर राकेश शर्मा का कहना है कि हमने शाम तक ट्रांसफार्मर सुधारने का आश्वासन दिया था, लेकिन लोगों ने इंतजार नहीं किया और तोडफोड कर दी। उन्होंने बताया कि भीड द्वारा किए गए नुकसान पर पुलिस थाने में मामला कायम कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लिया जाएगा।

Post Comments
More News
नर्सिगहोम पर हंगामा, थाने मे...
एनएसयूआई के चौथे चरण का चुना...
निगम ने ढहाए अवैध निर्माण...
..तो बदल जाएगा आरक्षण...
मृतक निकला वकील...
बीएससी का पर्चा आउट...
जेएनएनयूआरएम पर ऑर्डर रिजर्व...
फिर तीखे हुए ठंड के तेवर...
जल्द निपटाएं लोगों की समस्या...
शराब की दुकानों के लिए आज जम...
16 मार्च से परीक्षा, 30 अप्र...
सरकार की कथनी और करनी में अं...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: