कश्मीर के लिए जंग नहीं करेगा पाक*तलाक में पत्नी को देनी होगी आधी संपत्ति!*सख्ती के बाद गूगल ने साफ की साइट*फैसला निवेशकों के विश्वास पर आघात*एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा*बेलगाम हुई जुबान*कैंसर से नहीं हारेगा युवी,जल्द मैदान में लौटेगा*रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रेन से फेंका*पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में रखा*मतदाता सूची में नहीं है प्रिया दत्त की तस्वीर*
सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने सचिन
हाई प्रोफ्राइल सेक्स रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस अरेस्ट
सोशल नेटवकिंग साइट फेसबुक ने आठ साल पूरे कर लिए
शादी से पहले ही करीना कपूर के प्रेगनेंट होने की चर्चा?
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
विश्व कपः भारत की एक और शर्मनाक हार
On 9/2/2010 8:00:05 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

रोसारिया। आस्ट्रेलिया के हाथों 3-6 की शर्मनाक हार के साथ ही भारतीय टीम के महिला हॉकी विश्व कप के लीग दौर में ही टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा पैदा हो गया है। भारत की यह लगातार दूसरी हार है। दूसरी ओर इसी ग्रुप में हालैंड ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुये लगातार दूसरे मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की।

बुधवार को खेले गए ग्रुप-ए के मुकाबले में रानी रामपाल ने भारत की ओर से दो गोल दागे लेकिन आस्ट्रेलियाई टीम के छह गोलों के आगे उनकी यह कोशिश नाकाफी साबित हुई और भारत को एक बार फिर निराशाजनक हार का सामना करना पडा। आस्ट्रेलिया की ओर से एशले नेल्सन ने 34वें और 58वें, मडोना ब्लिथ ने 17वें केसे इस्तम ने 52वें, निकोल एरोल्ड ने 55वें और शेली लिडलो ने 64वें मिनट में गोल किए। भारत के लिए रानी रामपाल ने 17वें और 62वें मिनट में गोल दागे जबकि तीसरा गोल रितु रानी ने 42वें मिनट में किया। भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले हालैंड ने भारत को 7-1 से करारी तरह हराया था। वहीं आस्ट्रेलिया की यह लगातार दूसरी जीत है।

त के साथ ही वह सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब पहुंच गया है। भारत टूर्नामेंट में अब तक कोई अंक हासिल नहीं कर सका है। अब उसका अगला मुकाबला शुक्रवार को जर्मनी से होगा जबकि आस्ट्रेलिया हालैंड से भिडेगा। पहले मैच में हालैंड से करारी शिकस्त खाने के बाद भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ अधिक संगठित दिखाई दी। ठंड के कारण शुरुआती मिनटों में दोनों ही टीमें परिस्थिति में ढलने के लिए संघर्ष करती दिखीं लेकिन धीरे-धीरे आस्ट्रेलियाई टीम अपने रंग में आने लगीं और कप्तान ब्लिथ ने 17वें मिनट में मैच का पहला और टूर्नामेंट में अपना दूसरा गोल करके टीम को बढत दिला दी। 15 वर्षीय रानी रामपाल ने एक शानदार रिवर्स शाट लगाकर भारत को बराबरी पर ला दिया लेकिन पहला हाफ खत्म होने से एक मिनट

पहले नेल्सन ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर आस्ट्रेलिया को 2-1 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ में भारत ने अपने खेल में तेजी लाते हुए एक के बाद एक आक्रमण किए और 42वें मिनट में इसका फायदा भी मिला जब रितु रानी ने गोल करके स्कोर 2-2 पर ला दिया। लेकिन इसके बाद मैच पर अपनी पकड मजबूत करने की जगह भारत ने एक के बाद एक तीन गोल खाकर अपने को हार की कगार पर पहुंचा दिया। इस्तम, एरोल्ड और नेल्सन ने गोल करके आस्ट्रेलिया को 5-2 से आगे कर दिया। मैच खत्म होने से आठ मिनट पहले रानी रामपाल ने हालांकि एक और गोल दागा लेकिन यह केवल भारत की हार के अंतर को ही कम कर सका। आस्ट्रेलिया के लिए आखिरी गोल लिडलो ने किया और इसके साथ ही भारत की हार पर मुहर लग गई। वहीं ग्रुप के अन्य मुकाबले म हालैंड ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए न्यूजीलैंड को 7-3 से हराया जबकि जर्मनी ने जापान को 2-1 से मात दी। न्यूजीलैंड की क्रिस्टल फोर्गेसन ने अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच में हैट्रिक लगाई लेकिन यह भी उनकी टीम को हार से नहीं बचा सकी। फोर्गेसन ने दूसरे ही मिनट में गोल करके कीवी टीम को बढत दिला दी। लेकिन जल्द ही एलेन हूग ने बराबरी का गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद हालैंड ने एक के बाद एक छह गोल किए और दूसरे

हाफ के पहले 13 मिनट तक विश्व और ओलंपिक चैंपियन टीम 6-1 की बढत बना चुकी थी। हालांकि फोर्गेसन ने आखिरी मिनटों में दो गोल करके कुछ संघर्ष करने की कोशिश की लेकिन तब तक मैच कीवी

टीम के हाथों से निकल चुका था और हालैंड 7-3 के साथ एक और जीत दर्ज कराने में कामयाब रहा। एक अन्य मुकाबले में जापान को शुरुआती बढत लेने के बावजूद हार का सामना करना पडा। आइ मुकरमी के गोल की बदौलत जापान पहले हाफ में 1-0 से आगे था लेकिन दूसरे हाफ में मेके स्टाकेल और नताशा केलर ने गोल करके जर्मनी को जीत दिला दी।

Post Comments
More News
ऐतिहासिक क्लीनस्वीप...
न्यूजीलैंड की सीरीज में अजेय...
मीडिया युवी की निजता का सम्म...
जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं...
ब्रेसनन फिट घोषित जुडेंगे टी...
गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण भारत ...
आस्ट्रेलियाई टीम में ली की ज...
नमन और रोबिन के शतक...
पदक जीतना ‘सर्वŸोष्ठ’ लेकिन ...
सोमदेव लुढ़ककर शीर्ष 100 से ...
फिर लुढ़के भारतीय...
नीलामी स्थगित कर सकती थी बीस...
फ्रैक्चर के कारण ली त्रिकोणी...
फ्रांस को हरा भारत फाइनल में...
फौजा सिंह ने हांगकांग में 10...
बेली को कप्तान बनाने से कम ह...
फुटबाल: बार्सिलोना के सात अं...
मध्य क्षेत्र की बढ़त में नमन...
और लोकप्रिय होगी मुक्केबाजी...
दलीप ट्रॉफी: परविंदर का छक्क...
अजहर की मैराथन पारी, इंग्लैं...
हम वनडे सीरीज जीतने के प्रबल...
क्रिकेट टीम की कमान अंजुम चो...
भारत ने अमेरिका में मचाई धूम...
मुंबई के नए खिलाड़ियों से खु...
आईसीसी वनडे रैंकिंग में कोहल...
जीत से मनोबल बढ़ा है: रैना...
लय बरकरार रखने उतरेगी टीम इं...
जड़ेजा सबसे मंहगे...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: