गड़बड़ा गया है प्रकृति का पारंपरिक चक्र*सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्ता निकाल दिया*भारत-चीन के बीच जंग असंभव*चेन्नई की घटना से सबक ले समाज*फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हालात*सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट*पॉल हॉलीवुड वॉक ऑफ द फेम से सम्मान*शाहरूख से मिलने के लिए बेताब प्रशंसक*सबसे शक्तिशाली लेजर केंद्र बनाएगा रूस*पेरू में बाढ़ से 14 मरे, 22 प्रांतों में परिवहन ठप*
सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट
अभी तक भारत के लिए रहस्य बना है एडिलेड
ओडिशा में नक्सली हमला, BSF के चार अधिकारी शहीद
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
खौफनाक हुआ फ्लू
On 9/2/2010 9:01:27 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

भोपाल। देश में पहली बार दो सुअरों में स्वाइन फ्लू (एन1एच1) के वायरस होने की पुष्टि हुई है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा सकता है कि स्वाइन फ्लू सुअरों के माध्यम से ही मनुष्यों में फैलता है। भोपाल स्थित देश की एक मात्र हाई सिक्यूरिटी एनीमल डिजीज लेबोरेटरी इंडियन वेटरिनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट के संयुक्त संचालक एससी दुबे ने इस बात की पुष्टि की है।

कहां के कितने सेंपल

दुबे के अनुसार प्रयोगशाला में 11 प्रदेशों से जानवरों के 1372 सैम्पल आए थे जिनमें से मात्र दो ही पाजीटिव पाए गए। प्रयोगशाला में जिन प्रदेशों से सैम्पल आए थे उनमें महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, आंध*प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उडीसा, उत्तरप्रदेश, नागालैण्ड, असम, तमिलनाडु और मेघालय हैं।

सूबे में अब 27 हुए शिकार

प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कारण बुधवार को सात और मरीजों की मौत की सूचना के बाद अभी तक इस वजह से मरने वालों की संख्या बढकर 27 हो गयी है। आधिकारिक सूत्रों केअनुसार भोपाल के अस्पतालों में इलाज के दौरान अभी तक नौ मरीजों की और इंदौर में 12 मरीजों की मृत्यु हुयी है। इसके अलावा जबलपुर में पांच और एक मरीज की ग्वालियर में मृत्यु हुयी है। दरअसल इन अस्पतालों में आसपास के इलाकों के भी पीडित मरीज पहुंच रहे हैं। इंदौर और भोपाल में भी आसपास के इलाकों से एच1एन1 से पीडित मरीज इलाज के लिए आए थे और अभी भी कुछ मरीज भर्ती हैं।

92 में एच1एन1 पाजिटिवः

मध्यप्रदेश में बुधवार तक 249 लोगों के स्वाब के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से 92 में एच1एन1 वायरस पाए गए हैं।

कितना फैला स्वाइन फ्लू

लेबोरेटरी इंडियन वेटरिनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट के संयुक्त संचालक एससी दुबे ने बताया कि वर्ष 2009 से अभी तक दुनिया में स्वाइन फ्लू से अभी तक 18500 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। हिन्दुस्तान में 34115 मरीजों में स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 1646 से अधिक मरीजों की मृत्यु हुई है।

दुनिया भर में हाहाकार

सबसे पहले एच1एन1 वायरस का सर्वाधिक असर वर्ष 1918 में हुआ था और उस समय पूरे विश्व में 50 मिलियन व्यक्तियों की मृत्यु इस बुखार के कारण हुई थी। यह वह समय था जब इस बीमारी का पर्याप्त इलाज उपलब्ध नहीं था जबकि आज इस वायरस की दवा पूरे विश्व में उपलब्ध है।

कहां के हैं सुअर

दुबे ने बताया कि तमिलनाडु से हाल ही में आए दो सेम्पलों में एच1एन1 के वायरस पाए गए हैं और यह पहली बार है जब सुअरों में एच1एन1 के लक्षण पाजीटिव पाए गए हैं। हालांकि उन्होंने यह बताने से इंकार किया कि सुअर किस क्षेत्र के थे। उनका कहना था कि दोनों सुअर किसी फार्म हाउस के थे और उनके शरीर में जो वायरस पाए गए वे अत्यंत कमजोर थे और कुछ ही समय के इलाज के बाद दोनों सुअर ठीक हो गए थे। दो सुअरों में एच1एन1 वायरस पाए जाने के बाद उनके परीक्षण के लिए एक टीम तमिलनाडु भेजी गई थी लेकिन तब तक वे ठीक हो गए थे।

Post Comments
More News
कैंसर के कारण गंजे हो गए युव...
1950 ही रहेगी जनरल की जन्मति...
डॉक्टर के पास 50 करोड़...
गिलानी की अपील खारिज कुर्सी ...
‘दुर्योधन’ के मुक्के से अब भ...
सोनिया रोईं-खुर्शीद ,नहीं रो...
सहकारिता व्यापार नहीं: गडकरी...
बेदाग मोदी पीएम इन वेटिंग!...
पंजीयन के बाद ले सकेंगे विदे...
भूषण सीडी मामले में मुलायम भ...
निजी व विदेशी कंपनियों से रक...
अब टीकमगढ़ में वोट नही देंगी...
जरदारी की बलि से ही बचेंगे ग...
कुदरत के कोप से नरक बनी परिव...
मध्यान्ह भोजन में फिर छिपकली...
हवालात की दीवार तोड़ दो चोर ...
सवा लाख रुपए वर्ग फीट का फ्ल...
बालिग औलाद मां-बाप की जिम्मे...
दंगों में नाकारा रही सरकार...
सूबे में जाम छलकाना सबसे महं...
निवेशकों का पैसा लौटाए स्पीक...
सदन में पॉर्न देख रहे थे मंत...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: