उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
भगवा पर रार
On 9/2/2010 9:41:13 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

पिछले दिनों राजधानी में पुलिस प्रमुखों के सम्मेलन में गृहमंत्री पी चिदंबरम के भगवा शब्द पर मचा बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है। चिदंबरम भले ही आतंकवाद पर भगवा से जुडी अपनी नीति स्पष्ट कर चुके हों पर भाजपा उन्हें बख्शने के मूड में नहीं आ रही है। गुरुवार को गुजरात के मुख्यमंत्री मोदी सहित विहिप ने भगवा आतंकवाद पर सरकार को घेरने की कोशिश की है।

नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्री पी. चिदंबरम को भारत के पहले गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल से सीख लेने की सलाह दी है। मोदी ने गुरुवार को चिदंबरम पर आरोप लगाया कि उन्होंने समाज के एक वर्ग विशेष के खिलाफ उकसाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन में जानबूझकर भगवा आतंकवाद का मुद्दा उछाला। मोदी ने अपने ब्लॉग में कहा कि गृहमंत्री ने राज्य पुलिस प्रमुखों के बेहद महत्वपूर्ण सम्मेलन में यह बात कही। उनका यह भाषण पहले से लिखा हुआ था।

संविधान की सीमाओं का उल्लंघन

केंद्र की कांग्रेस सरकार के गृहमंत्री चिदंबरम ने यह गैरजिम्मेदाराना बयान देकर संविधान की सीमाओं का उल्लंघन किया है। उन्होंने लिखा कि चिदंबरम ने होशो-हवास में भगवा आतंकवाद के मुद्दे को उठाया, ताकि पुलिस और सुरक्षा बलों को एक विशेष वर्ग के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उकसाया जा सके। यह संविधान के खिलाफ है। मोदी ने कहा कि वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति ने इस देश को नष्ट कर दिया है। भगवा आतंकवाद की झूठी अफवाह कुटिल राजनीतिक वोट बैंक और तुष्टीकरण के खेल का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भारत ने कभी भी इस प्रकार की गंदी राजनीति को सहन नहीं किया है। यह हमारी महान प्राचीन संस्कृति का अपमान है, जिसे कभी सहन नहीं किया जा सकता है।

कांग्रेस में मचे घमासान से उछला भगवा आतंकवाद शब्दः भाजपा

नई दिल्ली। भाजपा ने कहा कि गृह मंत्री पी चिदंबरम ने भगवा आतंकवादका जो शब्द उछाला है वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में एक-दूसरे को नीचा और अपने को अन्य से श्रेष्ठ दिखाने की होड का नतीजा है। पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने यहां कहा कि हम कांगे*स से अपील करते हैं कि अपने अदंरूनी झगडे में एक दूसरे को नीचा या अपने को श्रेष्ठ दिखाने की होड में उसके वरिष्ठ नेता कम से कम भगवा को शर्मसार नहीं करें, क्योंकि यह रंग हमारी सभ्यता, संस्कृति और स्वतंत्रता आंदोलन के बेहतरीन मूल्यों का प्रतीक है।

विहिप ने की माफी की मांग

राजकोट। विश्व हिंदू परिषद ने केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम की भगवा आतंकवादसंबंधी टिप्पणी पर उनकी आलोचना करते हुए मांग की है कि चिदंबरम इस मुद्दे पर माफी मांगें। विहिप के अंतरराष्ट्रीय महासचिव प्रवीण तोगडिया ने कहा कि गृह मंत्री को हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर माफी मांगनी चाहिए। अगर गृह मंत्री ऐसा नहीं करते तो प्रधानमंत्री को उन्हें मंत्रिमंडल से हटा देना चाहिए। जन्माष्टमी के अवसर पर एक शोभा यात्राको हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुए उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर बनाने की विहिप की प्रतिबद्धता एक बार फिर जाहिर की। तोगडिया ने जोर देते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए विहिप दृढप्रतिज्ञ है। विहिप द्वारा आयोजित इस यात्रा में गुजरात के वित्त मंत्री वाजूभाई वाला और सांसद विजय रुपानी ने भी भाग लिया।

Post Comments
More News
शराबी पायलट का लाइसेंस रद्द...
अवैध विदेशी पिस्तौल के साथ ज...
किसानों ने फ्री में बांटे प्...
वैलेंटाइन डे नहीं हफ्त-ए-हया...
विदेशी गिफ्ट लेने से बचते है...
हमारी जमीन पर चीन का कब्जा...
मुसलमान भेजेंगे अन्ना को संस...
भंवरी मामले में कांग्रेसी सा...
यात्री को क्षतिपूर्ति के रूप...
देश में बाघों के शिकार में आ...
’अखिलेशवाद’ से लोहिया तंबू म...
रेल यात्रियों को मिलेगा कंफर...
कहीं भ्रष्ट को बचाती सत्ता त...
अब नजर दूसरे माओवादियों पर...
धान पैदावार में बिहार ने चीन...
आयशा और सिद्धार्थ के बीच जंग...
ओडिशा की बालिकाएं बेंगलुरु स...
माओवादी कमांडर उसकी पत्नी का...
करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाल...
विमान कंपनियों को ईंधन आयात ...
याचिकाकर्ता की वेबसाइट पर सा...
गृह मंत्रलय ने दिल्ली पुलिस ...
नीलाम नहीं होगी कर्जदारों की...
टीम अन्ना को सभा की अनुमति न...
पार्टी तय करेगी यूपी में सीए...
चाचा की सफलता से भतीजों में ...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: