कश्मीर के लिए जंग नहीं करेगा पाक*तलाक में पत्नी को देनी होगी आधी संपत्ति!*सख्ती के बाद गूगल ने साफ की साइट*फैसला निवेशकों के विश्वास पर आघात*एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा*बेलगाम हुई जुबान*कैंसर से नहीं हारेगा युवी,जल्द मैदान में लौटेगा*रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रेन से फेंका*पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में रखा*मतदाता सूची में नहीं है प्रिया दत्त की तस्वीर*
सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने सचिन
हाई प्रोफ्राइल सेक्स रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस अरेस्ट
सोशल नेटवकिंग साइट फेसबुक ने आठ साल पूरे कर लिए
शादी से पहले ही करीना कपूर के प्रेगनेंट होने की चर्चा?
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
हंगामे से आजिज मीरा की वन टू वन पॉलिसी
On 9/2/2010 9:46:22 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

नई दिल्ली। मानसून सत्र में हंगामे के कारण कोई कामकाज नहीं होने से दुखी लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार शीतकालीन सत्र में कार्यवाही के सुचारू संचालन के लिए वन टू वनमुहिम शुरू की है। मीरा कुमार ने कुछ समय से इस नई रणनीति पर काम करना भी शुरू कर दिया है। लोकसभा अध्यक्ष ने पिछले दिनों बिहार और आंध* प्रदेश समेत कई राज्यों के सांसदों को अपने आवास पर न केवल रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया बल्कि इफ्तार की दावत की भी मेजबानी की थी। उन्होंने लोकसभा के मौजूदा पूर्व अध्यक्षों के सम्मान में एक रात्रिभोज भी दिया था जिसमें सोमनाथ चटर्जी, पी ए संगमा और शिवराज पाटिल समेत सात पूर्व अध्यक्ष शामिल थे। इस वर्क डिप्लोमेसीकी बात को अगर छोड भी दिया जाए तो मीरा कुमार अपने स्वभाव के अनुसार, सांसदों या उनके पति पत्नी के बीमार होने पर न केवल फूलों का गुलदस्ता भिजवाती हैं बल्कि फोन करके उनकी कुशलक्षेम पूछना भी नहीं भूलतीं।

इन दिनों लोकसभा अध्यक्ष संसद की हर चीज पर काफी संवेदनशील रवैया अपना रही हैं जिसमें न केवल लोकसभा की कार्यवाही का सुचारू संचालन बल्कि संसद परिसर का बेहतरीन रखरखाव आदि भी शामिल है। सूत्रों ने बताया कि स्पीकर एक निश्चित अंतराल पर संसद भवन परिसर में रेलवे द्वारा संचालित कैंटीनों का दौरा भी करती हैं और वहां साफ सफाई बनाए रखने के संबंध में उनके स्पष्ट दिशा निर्देश हैं। इसके अलावा उन्होंने संसदीय गलियारे में लटक रही केबल को लेकर भी संबंधित विभाग को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो और साथ ही संसद की खूबसूरती भी प्रभावित न न हो। मीरा कुमार विदेशी संसदीय प्रतिनिधिमंडलों के संसद आगमन के दौरान उनके सम्मान में दिए जाने वाले भोज आदि में परोसे जाने वाले व्यंजनों, कटलरी, मेजपोशों तथा पुष्प सज्जा तक पर उनकी खास निगाह रहती है। इसी कडी में उन्होंने संसद भवन परिसर स्थित पुस्तकालय में स्थित बैंक्वेट हालों में मेजपोश आदि के रूप में चंदेरी सिल्क, टसर तथा पर्दो के लिए विशेष प्रकार के भारतीय हथकरघा निर्मित फैब्रिक का इस्तेमाल करने के निर्देश भी दिए हैं। सूत्रों ने उनके हवाले से बताया कि भारतीय संसद भारतीयता की शीर्ष पहचान है और इसीलिए यहां आने वाले देशी विदेशी मेहमानों को पूरे माहौल में महान भारतीय संस्कृति की विरासत की झलक मिलनी चाहिए।

वर्क डिप्लोमेसी

लोकसभा अध्यक्ष सभी सांसदों से सीधे मुखातिब होने की दिशा में काम कर रही हैं, ताकि संसद में कामकाज का बेहतर माहौल हो और व्यर्थ के हंगामे के कारण बहुमूल्य समय बर्बाद न हो। हालांकि रात्रिभोज के शुरूआती परिणाम अच्छे नहीं मिले हैं।

Post Comments
More News
एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा...
कोर्ट में टैबलेट, मुंशी की ज...
चिदंबरम पुत्र तक घोटाले के छ...
पाकिस्तानी लड़की के इश्क में...
राजस्थान से फलक की मां गिरफ्...
अंडमान रोड बंद करने सरकार पर...
असंवैधानिक नीतियों, फैसलों क...
मतदाता सूची में नहीं है प्रि...
पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज म...
रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रे...
रितेश-जेनेलिया ने अब चर्च मे...
गोवा की कांग्रेस सरकार संकट ...
नहीं दिखेगा अल्पसंख्यक आरक्ष...
भंवरी मामले में भाजपा नेता क...
पैन कार्ड के जरिये कर चोरों ...
आठ आतंकियों के खिलाफ रेड कॉर...
छग में नए NTRO, हेलीकॉप्टर अ...
डॉन का नक्सलियों से गठजोड़...
गुजरात में हवस का खेल...
पर्दे में रहें मुस्लिम कामका...
धनुष ने सचिन तेंदुलकर के लिए...
..तो अब अल्पसंख्यकों को फ्री...
कानून तोड़ा तो ब्लॉग बैन कर ...
ताज का दीदार नहीं कर सके श्व...
यासीन से ज्यादा खतरनाक हारुन...
सीबीआई के खिलाफ फूटा गुस्सा...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: