उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
क्या वीआईपी को ही काटते हैं मच्छर?
On 9/3/2010 1:07:45 AM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

भोपाल। मलेरिया, वायरल फीवर, डेंगू और स्वाइन फ्लू जैसे घातक रोगों से निपटने के लिए नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सजग नहीं है। शहर में हर जगह गंदगी, कीचड और मच्छर महामारी को और बढा रहे ह।

मच्छरों को खत्म करने की फॉगिंग मशीनें वर्कशाप में धूल खा रही ह। संबंधित अफसर तो यह भी बताने को तैयार नहीं हैं कि इस मद में खर्च होने वाली राशि कब और कहां इस्तेमाल हो रही है।

आबादी 22 लाख, मशीनें सिर्फ नौ

राजधानी की आबादी 22 लाख के करीब है जबकि नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के पास कुल जमा नौ फॉगिंग मशीनें चालू हालत में हैं। एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नगर निगम के पास एक दर्जन से अधिक फॉगिंग मशीनें हैं, लेकिन अधिकतर की हालत खस्ता है। इनमें से सिर्फ तीन मशीनों को ही कभी-कभी दवा के छिडकाव के लिए निकाला जाता है।

फाइलों तक सिमटा चार्ट

नियमानुसार मच्छरों का सफाया करने के लिए फॉगिंग मशीन से धुआं छोडने के लिए साप्ताहिक चार्ट बनाया जाता है। प्रतिदिन के हिसाब से फॉगिंग मशीन को शहर के कोने-कोने में जाकर धुआं छोडना होता है। लेकिन इन दिनों साप्ताहिक चार्ट तो बनाया जाता है पर वह सिर्फ फाइलों तक ही सीमित रहता है। आम जनता को उन क्षेत्रों में फॉगिंग मशीनें धुआं छोडती नजर नहीं आतीं जहां गंदगी व मच्छरों की भरमार है।

गली-कूचों के हाल-बेहाल

नए और पुराने शहर के कई इलाकों में गंदगी और कचरे के कारण मच्छरों का प्रकोप है, लेकिन यहां न तो हाथ वाली फॉगिंग मशीन और न ही चार पहिया वाहन वाली फॉगिंग मशीन धुआं छोडती नजर आती है। जबकि माता मंदिर स्थित नगर निगम के वर्कशॉप समेत शहर के कई स्थानों पर करीब एक दर्जन हाथ वाली फॉगिंग मशीनें धूल खा रही हैं।

सिर्फ वीआईपी के लिए इस्तेमाल

सूत्रों का कहना है कि फॉगिंग मशीनें सिर्फ मुख्यमंत्री निवास, चार बंगला, अरेरा कालोनी, चौहत्तर बंगला और लिंक रोड स्थित मंत्रियों के बंगलों के आसपास ही मंडराती नजर आती हैं।

बजट का नहीं ब्यौरा

मच्छरों का नाश करने वाली फॉगिंग मशीन पर खर्च होने वाले बजट के बारे में कोई भी अधिकारी जानकारी देने को तैयार नहीं हुआ। जिस भी अधिकारी से इस संबंध में बात की गई उसने मेरा विभाग नहीं होने की बात कह कर दूसरे अधिकारी का नाम बता दिया। कई अधिकारियों ने अपने मोबाइल फोन ही बंद कर लिए।

Post Comments
More News
11 तक लगना चाहिए सुल्तानिया ...
कथित आर्मी मेन ने छात्र से क...
शर्मिला की फटकार के बाद संवर...
हवालात से भागे बदमाश...
कर्नाटक मामले पर भोपाल में प...
मान्यता देने में गड़बड़ी...
कागजों में चल रही मुहिम...
गुलाब से किया इजहार...
बिना फील्ड में जाए अब नहीं च...
माता-पिता से बिछड़े मासूम को...
अब दोनों परीक्षाएं दे सकेंगे...
परीक्षा से दूर रहेंगे कर्मचा...
असलम को माता का बुलावा...
53 दिन शेष, बचा 9.50 करोड़ क...
अतिक्रमण हटाने में छूट रहा प...
घर में घुसकर मारपीट...
हथाईखेड़ा में सिटी फारेस्ट क...
मेडम, बीवी शराब पीकर गदर करत...
नकबजनों से आठ लाख का माल बरा...
आपरेशन करने शाम को आए सर्जन...
नशे में धुत युवक ने मचाया हं...
हवाओं ने बदला रुख मौसम में आ...
सुरक्षा-व्यवस्था पर भारी रिक...
जीएमसी से नाखुश कमिश्नर...
.....और बच गया एमपी नगर...
राजधानी मे शौकत महल में गूंज...
काम में लापरवाही भी भ्रष्टाच...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: