पूर्व कप्तान जहीर अब्बास ने कहा है कि तीनों दागी खिलाडियों टेस्ट कप्तान सलमान बट और तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ तथा मोहम्मद आमिर को टीम से हटाने का फैसला बिल्कुल सही है। अब्बास ने कहा कि दागी खिलाडियों को टीम से बाहर करने के फैसले से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की विश्वसनीयता बढेगी और लोगों को भरोसा होगा कि पीसीबी वाकई क्रिकेट से भ्रष्टाचार को हटाने का इच्छुक है। उन्होंने कहा कि यदि ये खिलाडी निर्दोष साबित हो भी जाते हैं, तो पीसीबी यह तो कह ही सकता है कि उसने भ्रष्टाचार के विरुद्ध लडाई में अपनी भूमिका सही तरीके से निभाई।
अब्बास की इस बात का समर्थन एक अन्य पूर्व कप्तान आमिर सोहेल ने भी किया। उन्होंने कहा कि स्पाट फिक्ंसग के आरोप लगने के बाद इन तीनों को टीम से हटाने का फैसला बिल्कुल सही है क्योंकि उनके रहते इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के नतीजे की विश्वसनीयता पर संदेह पैदा हो सकता है। |