लंदन । पाकिस्तान के कप्तान शाहिद आफरीदी ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली ट्वेंटी-20 और वनडे सीरीज में वह मैच फिक्ंसग के विवाद को पीछे छोडकर टीम को जीत दिलाने और देश का सम्मान लौटाने की पूरी कोशिश करेंगे। आफरीदी ने गुरुवार को कहा कि टेस्ट कप्तान सलमान बट और तेज गेंदबाजों मोहम्मद आसिफ तथा मोहम्मद आसिफ पर स्पॅाट फिक्ंसग के आरोप लगने के बाद टीम के लिए यह काफी मुश्किल समय है, लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि खिलाडी इससे उबरकर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि निसंदेह य हमारे लिए काफी मुश्किल समय है। इसने हम सभी को दुख पहुंचाया है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह मामला जल्द ही सुलझ जाएगा। उन्होंने अपने साथी खिलाडियों के इस आरोपों से बेदाग छूटने की उम्मीद जताई।
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट में स्पॅाट फिक्ंसग का आरोप लगने के बाद बट्ट.,आसिफ और आमिर को अभ्यास करने से रोक दिया गया था। इन तीनों के ट्वेंटी-20सीरीज में खेलने पर भी रोक लगा दी गई है। आफरीदी ने कहा कि इन खिलाडियों के न होने टीम को काफी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि बट्ट,आमिर और आसिफ पर बहुत कुछ निर्भर करता है। इंग्लैंड के खिलाफ खेलना अपने आप में बहुत कठिन है और ये तीनों अगर नहीं हों तो काम और भी मुश्किल हो जाएगा। हालांकि उन्होंने तुरंत रूख बदलते हुए कहा कि उनके साथी खिलाडी फिक्सग प्रकरण के झटके से उबरकर अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि हमारे साथियों में लडकों सा जज्बा है। वे पिछले कुछ दिनों से काफी दवाब में हैं।
हम लोग फिर से एकजुट हो रहे हैं और आगामी सीरीज में अभूतपूर्व चमक बिखेरने के लिए तैयार हो रहे हैं। आफरीदी ने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य पूरी तरह से वनडे सीरीज पर ध्यान केंद्रित करना है। हम ऐसा ही कर रहे हैं और पूरा भरोसा है कि सीरीज शुरू होने से पहले सभी पूरी तरह तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि उनकी टीम अब खुद को सही कारणों से खबर में लाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि हमअच्छी क्रिकेट खेलकर अपनी टीम को शोहरत दिला सकते हैं। हम टीम के लिए, अपने वतन के लिए और प्रशंसकों, दर्शकों के लिए बढिया खेलना है। हम वनडे की अच्छी टीम हैं और आगामी सीरीज में इंग्लैंड को हराने के लिए तैयार हैं। |