गड़बड़ा गया है प्रकृति का पारंपरिक चक्र*सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्ता निकाल दिया*भारत-चीन के बीच जंग असंभव*चेन्नई की घटना से सबक ले समाज*फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हालात*सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट*पॉल हॉलीवुड वॉक ऑफ द फेम से सम्मान*शाहरूख से मिलने के लिए बेताब प्रशंसक*सबसे शक्तिशाली लेजर केंद्र बनाएगा रूस*पेरू में बाढ़ से 14 मरे, 22 प्रांतों में परिवहन ठप*
सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट
अभी तक भारत के लिए रहस्य बना है एडिलेड
ओडिशा में नक्सली हमला, BSF के चार अधिकारी शहीद
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
राजीव सहित चार डोपिंग के दोषी, निलंबित
On 9/3/2010 12:12:53 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

नई दिल्ली। ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता पहलवान राजीव तोमर सहित चार पहलवानों को प्रतिबंधित दवा के सेवन के लिए पाजिटिव पाए जाने के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने अस्थाई रूप से गुरुवार को निलंबित कर दिया जिससे राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय उम्मीदों को गहरा झटका लगा है।

तोमर को गत 29अगस्त को राष्ट्रपति भवन में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार मिला था और उसके तीन दिन बाद ही वह डोपिंग के कारण राष्ट्रमंडल खेलों से निलंबित हो गए। तोमर 120किग्रा के अलावा मौसम खत्री 96,सुमित 74तथा महिला पहलवान गुरशरणप्रीत कौर 72को भी डोपिंग का दोषी पाया गया है। कुश्ती महासंघ की चयन समिति ने यहां केडी जाधव कुश्ती स्टेडियम में आपात बैठक करने के बाद इन चारों पहलवानों को राष्ट्रमंडल टीम से हटाने का फैसला किया। मौजूदा एशियाई चैंपियन नरसिंह यादव 72 किग्रा, 2002 के राष्ट्रमंडल खेलों के रजत विजेता अनिल मान 96, प्रवीण 120 और महिला पहलवान अंशु तोमर 72 को इन चारों पहलवानों की जगह राष्ट्रमंडल टीम में शामिल किया गया है। इन चारों पहलवानों को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टीम से हटा लिया गया है।राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा)से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ये पहलवान मिथाइल हैक्सा नीमाइन के सेवन के दोषी पाए गए हैं।

गलत सेवन नहीं कियाः तोमर

डोपिंग के दोषी पाए गए और राष्ट्रमंड खेलों की टीम से बाहर कर दिए गए 120 किग्रा वर्ग के ओलंपियन पहलवान राजीव तोमर ने कहा है कि उन्होंने कुछ भी गलत सेवन नहीं किया था। राजीव के कोच द्रोणाचार्य अवार्डी महासिंह राव ने कहा कि उनकी राजीव से बात हुई है और उसका कहना है कि उसने कुछ भी गलत सेवन नहीं किया था और केवल खांसी जुकाम की दवा ली थी। महासिंह ने कहा कि उनके पास डॉक्टर की लिखी हुई पर्ची है जिसके आधार पर राजीव ने यह दवा ली थी। महासिंह ने कहा कि हमें अभी नाडा या फेडरेशन की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है। मुझे मीडिया से ही पता चला है कि ऐसा कुछ हुआ है। जैसे ही हमें फेडरेशन और नाडा की तरफ से जानकारी मिलेगी,तभी हम जान पाएंगे कि राजीव ने कौन सी दवा का सेवन किया था। सारी चीजों को देखने के बाद ही हम नाडा में अपील भी कर सकेंगे। 

दो एथलीट भी डोपिंग के दोषी पाए गए

राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों में जुटे देश के लिए गुरुवार का दिन बुरा रहा। पहले खबर आई कि चार पहलवान डोपिंग में पकडे जाने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की टीम से बाहर कर दिए गए। इसके कुछ देर बाद खबर आई कि दो एथलीट भी डोपिंग में पकडे गए हैं। भारतीय एथलेटिक्स महासंध (एएफआइ) ने गुरुवार को जारी एक बयान में बताया कि गोला फेंक एथलीट सौरभ बिज और एक अन्य एथलीट आकाश अंतिल डोप टेस्ट में पाजिटिव पाए गए हैं और इन्हें जांच पूरी होने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विज राष्ट्रमंडल खेलों के लिए चुनी गई एथलेटिक्स टीम में गोला फेंक स्पर्धा के लिए चुने गए दो खिलाडियों में से एक हैं।

Post Comments
More News
नहीं रुक पाए कंगारू...
एक साथ त्रिमूति को नहीं गंवा...
विराट सर्वश्रेष्ठ युवा बल्ले...
जज्बे के साथ उतरेगी टीम...
चल रही सिस्टम से छेड़छाड़...
गेल का बीपीएल में धमाल...
युगल में सानिया का स्वर्णिम ...
रूसी स्टार शारापोवा क्वार्टर...
डेविड वार्नर को दिया जा सकता...
लंका को शीर्ष बल्लेबाजों से ...
ब्रेकन ने सीए को अदालत में घ...
गावस्कर आईसीसी हाल आफ फेम मे...
हॉकी: क्वालीफायर के टिकटों क...
राहुल को एशियाई ग्रांप्री मे...
न्यूजीलैंड ने 3-0 सीरीज से ज...
टीम से बाहर होने की कगार पर ...
भारत को भारी पड़ रही है वीरू...
मिस्बाह के हस्तक्षेप से मलिक...
कभी खूब छनती थी मोदी, श्रीनि...
परमजीत करेंगे टीम की अगुआई...
सानिया की पहली एकल जीत, मोरि...
ग्रैंड स्लेम से बड़ा है ओलंप...
उपचार में देरी के लिए मैं ही...
डेविड हसी ने नहीं छोड़ी है ट...
थामस कप के नाकआउट चरण में पह...
पश्चिम क्षेत्र के एकदिवसीय स...
ट्राई सीरीज के अंतिम चरण में...
सचिन के श्रीलंका के खिलाफ 30...
ट्राई सीरीज:भारत ने श्रीलंका...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: