बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा इन दिनों परेशान हैं। उनकी परेशानी की वजह और कोई नहीं दक्षिण भारतीय सुंदरी असिन हैं। गौरतलब है कि प्रियंका शाहिद कपूर के साथ अपने संबंधों को एक और मौका देना चाहती हैं, पर आजकल शाहिद की असिन के साथ बढती नजदीकियां प्रियंका को रास नहीं आ रही हैं। असिन इन दिनों शाहिद के साथ एक विज्ञापन कर रही हैं, जिसे तमिल और हिदी में शूट किया गया है।
असिन ने शूटिग के दौरान तमिल बोलने में शाहिद की काफी मदद की। इतना ही नहीं शाहिद भी असिन की इस मेहरबानी से काफी खुश हैं। और वह असिन को तहे दिल से धन्यवाद देते हैं। यह बात जब प्रियंका को पता चली तो उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। सूत्रों की मानें तो प्रियंका नहीं चाहती कि शाहिद असिन से मिले। पर शाहिद हैं कि प्रियंका का दर्द समझने के लिए तैयार ही नहीं। |