उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
शादी करना चाहती हैं सुष
On 9/3/2010 12:48:14 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन रुपहले पर्दे पर अपने रूप और यौवन का जादू बिखेरने के बाद अब शादी कर घर बसाना चाहती हैं। हालांकि सुष किससे,कब शादी करेंगी यह नहीं बतायाहै। अपनी दिलकश अदाओं से लोगों को घायल करने वाली सुष्मिता सेन का कहना है वो शादी करना चाहती है। एक ओर जहां अभिनेत्री सुष्मिता सेन की ज्यादातर समकालीन अभिनेत्रियां शादी करके अपने बच्चों के साथ खुशहाल जीवन बिता रहीं हैं, वहीं दूसरी ओर सुष्मिता के बनते-बिगडते रिश्ते अब भी सुर्खियों में छाए हुए हैं।

वैसे अब वह कहती हैं कि वह एक न एक दिन निश्चित रूप से विवाह करेंगी। सुष्मिता कहती हैं, 23-24 साल की उम्र को विवाह की उम्र माना जाता है और उस समय मुझे इसकी जरूरत महसूस नहीं हुई। उन्होंने कहा, मैं इस सवाल का जवाब देते-देते तंग आ गई हूं कि मैं अपने जीवन में किस तरह का व्यक्ति चाहती हूं। जब कभी ऐसा होगा तो मैं आपको उनसे मिलवा दूंगी। पूर्व में सुष्मिता अभिनेता रणदीप हुड्डा, विज्ञापन निर्माता मानव मेनन और फिर बंटी सचदेवा के साथ समय गुजार चुकी हैं। हाल ही में पाकिस्तानी खिलाडी वसीम अकरम से उनके रिश्तों के संबंध में पता चला था, लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि यह रिश्ता भी टूट गया है। पूर्व ब्रहमांड सुंदरी रहीं सुष्मिता बुधवार को दिल्ली में रियल एस्टेट कंपनी एसोटैक के एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। उन्हें इस कंपनी की ब्रांड एम्बेस्डर चुना गया है। इसी अवसर पर सुष ने अपनी शादी की इच्छा जाहिर की है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उनका मनपसंद जीवन साथी मिल जाएगा। वैसे हम आपको बता दें कि इन दिनों सुष्मिता का कैरियर भी कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। कुछ चुनिंदा फिल्मों को छोड दें तो सुष ने बॉलीवुड में अब तक कुछ खास नहीं किया है। इन दिनों उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलना भी कम हो गए हैं। ऐसे में सुष ने बिल्कुल सही समय पर शादी का फैसला लिया है। अब देखना यह है कि उनके सपनों का राजकुमार उन्हें कब तक मिलता है।

Post Comments
More News
मुझे किसी से प्यार नहीं...
गजमैन के पास अच्छा दिल...
सबसे अमीर मॉडल बंडचेन...
टल्ली होंगे हिरानी-आमिर...
करण ने दिखाया प्रियंका को बा...
करीना ने छोड़ा एकता का साथ...
इच्छाधारी नागिन बनेंगी डिंपी...
एक मैं और एक तू...
कांचा के लिए निगेटिव ऑफर...
पेरी की जिंदगी पर बनेगी फिल्...
‘सचिन के बजाय फिल्मों पर ध्य...
नहीं खरीदा ‘दबंग-2’ का अधिका...
शाहरुख ने खाकी का दिल जीता!...
जस्टिन के बीच सामान्य रिश्ता...
मातृत्व आनन्द का सुख...
नये घर में शिफ्ट होंगे...
मैरिड 2 अमेरिका 17 को...
पहले प्यार की आशिकी-2...
मिल गई मंदाकिनी...
सब..कोरी बकवास...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: