चौंकिए मत! करीना कपूर ने छोटे नवाब सैफ अली खान को छोडकर इमरान का दामन नहीं था। दरअसल, करीना और इमरान रियल लाइफ में नहीं रील लाइफ में साथ नजर आएंगे। करन जौहर की आने वाली फिल्म का नाम है शार्ट टम शादी जिसमें करीना कपूर और इमरान खान लीड रोल में हैं। वैसे खबर है कि करीना इन दिनों अपनी इस फिल्म को लेकर पर्सनली काफी परेशान हैं। अब आप पूछेंगे कि क्यों तो बात ये है कि करीना को इस फिल्म के लिए करन ने पतला होने को कहा है ताकि वो इमरान के आगे बडी न लगें। इसलिए अब अपने वजन को लेकर करीना खासी चितित हैं। खैर देखते हैं कि अपनी शादी को बचाने के लिए करीना क्या करती हैं। वैसे वजन घटाने के मामले में करीना का कोई जवाब नहीं है। इससे पहले भी वह जीरो साइज फिगर मेंटेन करके सबको चौंका दिया था। अब देखना यह है कि करीना करन जौहर की फिल्म में काम के लिए क्या नुस्खे अपनाती है। इस बारे में करीना की मानें तो वजन कम करना कोई बडी बात नहीं है। मैं इमरान के साथ काम को लेकर काफी उत्साहित हूं और इसके लिए वजन कम करने में भी कोई कोताही नहीं बरतना। वैसे हम आपको बता दें कि करीना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म विनोद एजेंट को लेकर खासी उत्साहित हैं। करीना की मानें तो उन्होंने इस फिल्म में खूब मेहनत की है। दर्शकों को उनका किरदार निश्चित रूप से पसंद आएगा। |