अमेरिकी अभिनेत्री व पॉप गायिका माइली साइरस खुद के साथ हुई नाइंसाफी से खफा है। बात कुछ ऐसी है कि उनके पूर्व मित्र अभिनेता लिएम हेम्सवर्थ खुद का करियर संवारने के लिए कथित तौर पर उनका इस्तेमाल करते थे। एक सूत्र का कहना है कि लिएम अपने दोस्तों के बीच कहते थे कि माइली के साथ समय बिताने से उनके करियर को नई ऊंचाईयां मिलेंगी। माइली के अलावा उन्हें हर कोई संदेह की दृष्टि से देखता था। गौरतलब है कि माइली और लिएम में पिछले महीने ही अलगाव हुआ है।
|