इन दिनों कल्की कोचलिन अभय देओल की तारीफ करते नहीं थक रही हैं। गौरतलब है कल्कि और अभय जोया अख्तर की फिल्म जिंदगी मिलेगी ना दोबारा में साथ नजर आएंगे। हालांकि इससे पहले भी दोनों साथ काम कर चुके हैं। फिल्म देव डी में कल्कि और अभय देओल पहली बार साथ दिखे थे। दोनों को दर्शकों ने खूब सराहा था और फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफर रही थी। सूत्रों की मानें तो फिल्म देव डी में अभिनय से ही कल्कि मशहूर हुई थी। कल्कि कोचलिन मानती हैं कि अभय कैमरे के सामने बहुत सहज रहते हैं और वह बहुत स्वाभाविक अभिनेता हैं। कल्कि ने कहा, उनके साथ दोबारा काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। हम दोनों ने पहले भी साथ में काम किया है, इसलिए हम जानते हैं कि हम क्या बेहतर कर सकते हैं। इतना ही नहीं कल्कि कहती हैं, सेट पर हम एक-दूसरे की मदद भी करते हैं।
वह बहुत स्वाभाविक अभिनेता हैं और उनमें यही अच्छी बात है। फ्रांसीसी मूल की भारतीय अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने 2009 में अनुराग कश्यप की फिल्म देव डी में अभय के साथ अभिनय किया था। शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के बांग्ला उपन्यास देवदास पर आधारित इस फिल्म में कल्कि कोचलिन चंद्रमुखी की भूमिका में थीं तो अभय ने देवदास का किरदार किया था। जोया अख्तर की फिल्म जिदगी मिलेगी ना दोबारा में काल्की ने पहली बार एक महिला निर्देशक के साथ काम किया है और उन्हें इसमें बहुत मजा भी आया। वह कहती हैं, जोया के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा। यह बहुत मजेदार रहा, क्योंकि वह जमीन से जुडी हैं और लडकियों की बात सुनती हैं। कल्कि कोचलिन यहां अनुराग के साथ एक टैलेंट पोर्टल ‘तुम भी’ के शुभारंभ समारोह में मौजूद थीं। इसके अलावा कल्कि कैटरीना कैफ की जमकर तारीफ करती हैं और कहती हैं, कैट का नेचर बहुत ही सहयोगी है।उनसे मैंने काफी कुछ सीखा है। मुझे खुशी है कि कैटरीना जैसी अभिनेत्री के साथ काम करने का मुझे मौका मिला। |