निर्देशक इम्तियाज अली अब सिर्फ निर्देशक ही नहीं, बल्कि अभिनेता भी बनने वाले हैं। इम्तियाज सुशील राजपाल की अगली फिल्म ओल्ड मोंक में नजर आएंगे। ओल्ड मोंक की कहानी मुंबई और बिहार पर आधारित है। इसमें इम्तियाज को नए ढंग से पेश किया गया है। सूत्रों के अनुसार पहले राजपाल ने बिहार में दूल्हों के अपहरण पर आधारित फिल्म ‘अंतर्द्वद्व’ में मुख्य भूमिका के लिए इम्तियाज से संफ किया था, लेकिन उन्होंने अपनी व्यस्तताओं के चलते उसमें काम करने से मना कर दिया था। |