ग्वालियर। अपने पार्टनर के साथ धोखाधडी करने वाला मनोज रातोरात शोरूम खाली कर तीस लाख का माल समेटकर ले गया। जानकारी मिलने पर जब पार्टनर ने मनोज को फोन लगाया तो उसका फोन ही रिसीव नहीं किया। रीबॉक शोरूम में पार्टनर मनोज मित्तल ने विगत 28-29की दरम्यानी रात को ज्येन्द्रगंज स्थित रीबॉक शोरूम के सामने अपना ट्रक लगाया और शोरूम का ताला खोलकर जूते, कपडे समेत लगभग तीस लाख का माल ट्रक में लादकर ले गए। जब दूसरे पार्टनर पंकज को इसकी जानकारी लगी तो वह शोरूम पहुंचा,लेकिन वहां ताला डला हुआ था। पंकज को उम्मीद थी कि एक दो दिन बाद के साथ की माल वापस आ जाएगा इसलिए पंकज थाने नहीं पहुंचा। जब उसे लगा कि ऐसे माल वापस नहीं आने वाला तो पंकज बुधवार को इंदरगंज थाने जा पहुंचा और मामला दर्ज करह्वाया।
ट्रक का नंबर पुलिस के पास
जिस ट्रक में रीबॉक के शो-रूम से माल लादकर ले जाया गया है,उस ट्रक का नंबर पुलिस के पास आ चुका ह। पुलिस ट्रक के मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। ट्रक के मालिक के पता चलते ही यह मालूम चल सकेगा कि ट्रक ने माल कहां उतारा था।
शोरूम पर जडा हुआ है ताला
तीस लाख का माल समेटकर ले जाने के बाद मनोज मित्तल ने शोरूम पर ताला जड दिया। जिसकी चाबी भी उसी के पास है। चूंकि पंकज के पास ताले की चाबी नहीं थी इसलिए वह शोरूम का ताला भी नहीं खोल सका
विवाद की बात आई सामने
पार्टनरों के बीच विवाद की बात भी सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो काफी दिनों से मनोज और पंकज के बीच विवाद चला आ रहा था। कई बार दोनों के बीच कहासुनी भी हुई। रूपयेां को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। |