ग्वालियर । शिवपुरी लिंक रोड में स्थित एक गोदाम से नकली सीमट बरामद होने के बाद पुलिस ने सीमट कारोबारी के खिलाफ चार सौ बीसी का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि कारोबारी को गुरूवार को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया है।
नकली सीमट का कारोबार करने वाले वैभव श्रीवास्तव के गिरफ्त में आने के बाद पुलिस ने सीमेंट की जांच करवाई तो वह नकली पाया गया। देर रात को वैभव के खिलाफ चार सौ बीसी का मामला दर्ज कर लिया गया था। गुरुवार को वैभव को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के निर्देश पर गुरुवार को वैभव को जेल भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि झांसी रोड थाना पुलिस ने बुधवार को शिवपुरी लिंक रोड आसाराम बापू आश्रम के सामने धर्मकांटे के पीछे स्थित एक गोदाम पर छापा मारा तो नकली सीमट बरामद किया गया। इस गोदाम पर खाका मिलाकर नकली सीमट तैयार किया जाता था। इसी सीमट को माइसेम और प्रिज्म सीमट की बोरियों में भर दिया जाता था। इन बोरियों को इस तरह एक तरफ से फाडा जाता था जिससे कोई पहचान न हो सके।
ठेकेदार और बिल्डरों की तलाश
पुलिस के सामने कुछ ठेकेदार और बिल्डरो के नाम भी सामने आए हैं। सीमट कारोबारी वैभव श्रीवास्तव से पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने कुछ सरकारी ठेकेदारों और बिल्डरों के नाम पुलिस को बताएं है। जिनकी जांच पडताल में जुटी हुई ह। हालंाकि पुलिस इन नामों पर चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। |