उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
दुकानदार का गल्ला लूटा!
On 9/3/2010 1:29:32 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

ग्वालियर । मेयर इन काउंसिल के सदस्य महेश गुप्ता की सौदागर संतर स्थित दुकान से नामजद आरोपी ने गल्ला लूट लिया और उनके साथ हाथा-पाई कर दी। हालांकि पुलिस ने इस घटना से इंकार किया है। घटना गुरुवार की सुबह 9 बजे की है। पुलिस ने आवेदन लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

महेश गुप्ता निवासी मुरार वार्ड 27से पार्षद होने के साथ मेयर इन काउंसिल के सदस्य है। आज सुबह यह सौदागर संतर स्थित अपनी राशन की दुकान महेश कुमार एंड कम्पनी पर पहुंचे और ताला खोलकर गद्दी पर जाकर बैठ गए। यह अभी दुकानदारी शुरू करते उससे पहले ही तरुण मित्तल वहां पहुंच गया और एमआईसी मेम्बर गुप्ता के साथ दुर्व्यवहार करने लगा।

जब एमआईसी सदस्य गुप्ता ने आरोपी तरुण मित्तल को ऐसा करने से रोका तो उसने इनके साथ हाथा-पाई कर दी और दुकान का गल्ला लूट लिया। एमआईसी मेम्बर के साथ हाथा-पाई होने की खबर लगते ही सौदागर संतर में मजमा लग गया। गल्ला लुट जाने और हाथा-पाई होने से आहत एमआइसी सदस्य गुप्ता मुरार पुलिस थाने पहुंचे और वहां अपने साथ हुई घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने गुप्ता का आवेदन लेकर आरोपी की तलाश शुरू की तो यह क्षेत्र में ही घूमता हुआ पुलिस को मिल गया।

कोई नहीं पहुंचा हाल जानने

भाजपा पार्षद होने के साथ महेश गुप्ता मेयर इन काउंसिल के सदस्य भी हैं। 29 अगस्त को भी महेश गुप्ता के साथ हाथा-पाई की घटना हुई थी, और आज फिर से घटना की पुनरावृत्ति हो गई। इस सबके बाद भी किसी भाजपा नेता और न ही अन्य एमआईसी मेम्बरों ने अपने साथी की सुधि ली।

Post Comments
More News
नर्सिगहोम पर हंगामा, थाने मे...
एनएसयूआई के चौथे चरण का चुना...
निगम ने ढहाए अवैध निर्माण...
..तो बदल जाएगा आरक्षण...
मृतक निकला वकील...
बीएससी का पर्चा आउट...
जेएनएनयूआरएम पर ऑर्डर रिजर्व...
फिर तीखे हुए ठंड के तेवर...
जल्द निपटाएं लोगों की समस्या...
शराब की दुकानों के लिए आज जम...
16 मार्च से परीक्षा, 30 अप्र...
सरकार की कथनी और करनी में अं...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: