ग्वालियर । छत्तीसगढ एक्सपे*स से डोडा-चूरा लेकर पंजाब जा रहीं,दो महिलाओं को जीआरपी के जबानों ने ट्रेन की तलाशी के दौरान पकडा है। ग्वालियर की रहने वाली इन महिलाओं से पुलिस ने 28 किलो डोडा-चूरा बरामद किया है।
जीआरपी ब्राडगेज थाना प्रभारी के मुताबिक कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जवानों द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से स्टेशन के सभी प्लेटफर्मों पर सघन चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान प्लेटफार्म क्रमांक दो पर दो महिलाएं संदिग्ध अवस्था में खडीं दिखीं। महिलाओं के हाव-भाव देखकर जीआरपी जवानों ने उनका नाम पता पूछा तो वे सकपका गईं।
इनके सामान की तलाशी लेने पर काफी मात्रा में डोडा-चूरा निकला। थाने लाकर की गई पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम सुमन तथा विम्मो बताए। यह महिलाएं नशीला पदार्थ लेकर पंजाब जा रहीं थीं।दोनों महिलाओं से 14-14 किलोग्राम डोडा-चूरा बरामद किया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार बरामद डोडा-चूरा की कीमत लगभग 28 हजार रुपए है।
हजीरा से खरीदा था डोडा-चूरा
महिलाओं ने ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में हजीरा स्थित किसी पाठक की दुकान से यह नशीला पदार्थ खरीदा था। इसको लेकर वे पंजाब जा रहीं थीं। क्योंकि वहां इसकी मांग ज्यादा है, और पैसे भी दुगुने मिल जाते ह।
|