ग्वालियर । जीवाजी विश्वविद्यालय के विभिन्न अध्ययन मंडलों (बोर्ड ऑफ स्टडी) का गठन कर दिया गया है। विभिन्न अध्ययन मंडलों के चेयरमैन और सदस्यों के नाम तय कर दिए गए हैं। यह अध्ययन मंडल तीन वर्ष तक कार्य करेंगे।
जीवाजी विश्वविद्यालय के विभिन्न अध्ययन मंडलों का कार्यकाल जुलाई महीने में पूरा हो गया था। यह अध्ययन मंडल तीन साल तक अपना कार्य कर चुके थे। उसके बाद नए सिरे से अध्ययन मंडल बनाने की प्रक्रिया चल रही थी। जो अगस्त महीने में पूरी हो गई और 31 अगस्त को नए अध्ययन मंडलों की घोषणा कर दी गई। बताया जा रहा है कि करीब 45 अध्ययन मंडलों का गठन किया गया है। जिसमें चेयरमैन और सदस्यों के नाम तय कर दिए गए हैं। इसके अलावा बचे हुए अध्ययन मंडलों की घोषणा बाद में की जाएगी।
इन्हें बनाया चेयरमैन
विषय चेयरमैन का नाम
विधि डॉ. पुष्पा ठाकुर
अंग्रेजी डॉ. एसपी सारस्वत
इतिहास डॉ. संध्या भार्गव
बॉटनी डॉ. रेखा भदौरिया
जूलॉजी प्रो. संगीता शुक्ला
कॉमर्स प्रो. उमेश होलानी
फिजिक्स प्रो. महेश प्रकाश
केमेस्ट्री प्रो. एके हल्वे
गणित प्रो. ओपी मिश्रा
कम्प्यूटर साइंस प्रो. डीएन गोस्वामी
राजनीति विज्ञान प्रो. एपीएस चौहान
लाईब्रेरी साइंस प्रो. जेएन गौतम
बायोकेमेस्ट्री प्रो. वायके जायसवाल
अर्थशास्त्र प्रो. एसके शुक्ला
पुरातत्व प्रो. एके सिंह
भूगोल डॉ. एसएस तोमर
सैन्य विज्ञान डॉ. दिलीप सिथौले
समाजशास्त्र डॉ. साधना तोमर
|