| | मुकदमे की धमकी | | | |
|  | | | |
| | |
लंदन। फिक्सिंग के खुलासे ने पाकिस्तान को मानसिक दिवालिएपन की स्थिति में पहुंचा दिया है। भारत पर आरोप मढने के बाद अब पाक ने आईसीसी अध्यक्ष शरद पवार पर मुकदमे की धमकी दी है। ब्रिटेन में पाकिस्तानी उच्चायुक्त वाजिद शैमसुल हसन ने खिलाडियों का बचाव करते हुए पवार पर पाक खिलाडियों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। पाक उच्चायुक्त ने दागी खिलाडियों को सस्पेंड किए जाने पर आईसीसी के खिलाफ उन्होंने कहा कि तीन आरोपी खिलाडी सलमान बट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर ने मुझसे मुलाकात कर सीसीज से बाहर नहीं किए जाने की विनती की थी। गौरतलब है कि गरूवार को पाकिस्तानी मीडिया की तरफ से कहा गया था कि भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ ने फिकंसग की साजिश को अंजाम दिया। रॉ और पवार मिलकर पाकिस्तान को बदनाम करना चाहते हैं।
बट के पास से मिला पैसा स्टिंग का
स्पॉट फिक्सिंग के लिए उपयोग में लाई गई नकदी पाकिस्तानी कप्तान सलमान बट से जुडे सामान के साथ पाई गई है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक , बट के होटेल के कमरे और लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर उनके लॉकर से चिह्नित नोट पाए गए हैं। न्यूज पेपर के मुताबिक, माना जा रहा है कि यह उस 1 लाख 50 हजार पौंड का हिस्सा है, जो न्यूज ऑफ वर्ल्ड के रिपोर्टर ने फिक्सर मजहर मजीद को सौंपे थे।
किसी बुकी में नहीं सचिन से संफ करने का दम
नई दिल्ली। भारत के स्टार खिलाडी सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि करीब दो दशक के कैरियर में कभी भी सट्टा सिंडिकेट की उनसे बात करने की हिम्मत नहीं हुई। सौरव गांगुली ने पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलियाई और बांग्लादेशी खिलाडियों से सट्टेबाजों के संफ पर कहा कि सचिन , राहुल द्रविड , अनिल कुंबले और मुझे कभी भी ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पडा है। उन्होंने कहा कि हालांकि हम चारों में सिर्फ इस विषय पर बातचीत होती थी, पर किसी बुकी की हमसे संफ करने की हिम्मत नहीं हुई। दूसरी ओर सचिन तेंदुलकर ने मीडिया से चर्चा में बताया कि वे 21 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं और आज तक उनसे कभी भी बेटिंग सिंडिकेट ने संफ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में किसी भी भारतीय खिलाडी से संफ कर कभी भी फिक्सिंग का प्रस्ताव नहीं दिया गया है। उन्होंने आईसीसी से मैच फिक्सिंग के आरोपी खिलाडियों पर कडी कार्रवाई करने की मांग की है। सचिन ने कहा है कि परिषद को पूरे प्रकरण की गहराई तक जांच करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कडे कदम उठाने चाहिए। |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
| |