| | सोनिया चौथी बार कांग्रेस अध्यक्ष | | | |
|  | | | |
| | |
नई दिल्ली । संप्रग और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लगातार चौथी बार कांगे*स अध्यक्ष के रूप में शुक्रवार को निर्वाचित घोषित होने के साथ ही एक नया इतिहास रच दिया। सोनिया इस पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। इसके साथ ही उन्होंने देश के सबसे पुराने और व्यापक आधार वाले राजनीतिक दल कांगे*स के अध्यक्ष पद पर सबसे अधिक समय तक बने रहने के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु और इंदिरा गांधी सहित गांधी -नेहरु परिवार के सभी रिकार्ड तोड दिये हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस के 125 साल के इतिहास में करीब 32 साल तक इस परिवार के लोगों ने अध्यक्ष के तौर पर शासन किया है। शुक्रवार को एक बार फिर 12 साल तक अध्यक्ष पद पर रहने के बाद सोनिया को अगले चार सालों के लिए अध्यक्ष चुना गया है।
इस परिवार से सबसे पहले पंडित मोतीलाल नेहरु 1919 में अध्यक्ष चुके गये और 1920 तक पद पर रहे। इसके बाद दोबारा उन्हें 1929 में अध्यक्ष चुना गया था। उनके बाद जवाहर लाल नेहरु ने लाहौर अधिवेशन में कांगे*स अध्यक्ष का पद संभाला। पंडित नेहरु छह बार 1930,1930,1937,1951 और 1954 में अध्यक्ष बने। उनके बाद इंदिरा गांधी ने इस पद को संभाला। वे पहली बार 1959 में अध्यक्ष बनीं, जबकि दूसरी बार 1978 में अध्यक्ष चुनी गईं। इंदिरा के बेटे राजीव गांधी भी कांगे*स अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। उन्होंने 1984 में अध्यक्ष पद संभाला और 1991 तक पद पर रहे। |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| |
| |