उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
वोजनियाकी जीती
On 9/3/2010 8:24:41 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

न्यूयार्क। विश्व के दूसरे नंबर के खिलाडी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर, सर्बिया के नोवाक जोकोविच और महिलाओं में शीर्ष वरीयता प्राप्त डेनमार्क की केरोलीन वोजनियाकी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बना ली है, जबकि छठीं वरीयता प्राप्त रूस के निकोलई देविदेंको को फ्रांस के गैर वरीय खिलाडी रिचर्ड गासकेट केहाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पडा।

विपक्षी को नहीं दिया मौका

लगातार पांच बार के यूएस ओपन विजेता फेडरर ने गुरुवार को दूसरे राउंड के मुकाबले में जर्मनी के आंद्रेस बेक को लगातार सेटों में 6-3, 6-4, 6-3 से हराया। फेडरर ने पूरे मैच के दौरान शानदार खेल दिखाया और विपक्षी खिलाडी को एक भी मौका नहीं दिया। आंद्रेस ने भी अपने लचर खेल से स्विस खिलाडी का काम आसान कर दिया। आंद्रेस ने पूरे मैच के दौरान 11 डबल फाल्ट किए और 36 बेजा गलतियां करते हुए मैच में वापसी का हर मौका गंवा दिया। तीसरे दौर में फेडरर का मुकाबला फ्रांस के पाल हेनरी मैथ्यू से होगा, जिन्होंने हमवतन गिलोमे रफिन को 7-6, 6-4, 6-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

देविदेन्को की हार बडा उलटफेर

तीसरी वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविच भी तीसरे दौर में जगह बनाने में कामयाब रहे। उन्होंने जर्मनी के फिलिप पेशनर को लगातार सेटों में 7-5, 6-3, 7-6 से हराया। दूसरे दौर में सबसे बडा उलटफेर छठीं वरीयता प्राप्त रूस के देविदेन्को की हार के रूप में दिखा। उन्हें फ्रांस के गासकेट ने आसानी से 6-3, 6-4, 6-2 से मात दे दी। 11वीं सीड क्रोएशिया के मारिन सिलिच को भी जापान के केइ निशिकोरी के हाथों 6-3, 6-7, 1-6 से हार का सामना करना पडा। सिलिच अज्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। एक अन्य मुकाबले में पांचवी वरीयता प्राप्त सोडरलिंग ने अमेरिका के टेलर डेंट को एकतरफा मुकाबले में 6-2, 6-2, 6-4 से मात दी। दूसरे दौर में सोडरलिंग का मुकाबला हालैंड के थिएमो डि बेकर से होगा। बेकर को प्रतिद्वंद्वी खिलाडी क्रोएशिया के इवान डोडिग के मैच से हटने के बाद तीसरे दौर में जगह मिली। मैच रोके जाने के समय बेकर 6-7, 6-2, 6-2, 3-2 से आगे थे। महिलाओं में शीर्ष वरीय वोजनियाकी को ताईवान की चांग काइ चेन को हराने में कोई परेशानी नहीं हुई और उन्होंने 6-0, 6-0 से शानदार जीत दर्ज की। गत उपविजेता वोजनियाकी ने यह मुकाबला केवल 47 मिनट में अपने नाम कर लिया। तीसरे राउंड में वोजनियाकी का मुकाबला ताईवान की ही एक अन्य खिलाडी चान युंग जेन से होगा।

 

चौथी वरीयता प्राप्त सर्बिया की येलेना यान्कोविच ने एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में क्रोएशिया की मिरजाना लुसिस को 6-4, 3-6, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। 2002 के बाद अपना दूसरा ग्रैंड स्लेम खेल रही लुसिस ने पहला सेट हारने के बाद दूसरे सेट में वापसी की लेकिन सर्बिया खिलाडी तीसरा सेट जीतने के साथ ही तीसरे दौर में स्थान पक्का कर लिया। रूस की तीन खिलाडी सातवीं वरीयता प्राप्त वेरा ज्वोनारेवा, 11वीं वरीय स्वेतलाना कुजनेत्सोवा और पूर्व चैंपिनयन मारिया शारापोवा ने भी अपने-अपने मैच जीतकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। ज्वोनारेवा ने जर्मनी की सबिने लिसिकी को 6-1, 7-6 से हराया जबकि कुजनेत्सोवा ने लातिविया की अनास्तासिजा सेवास्तोवा को 6-2, 6-3 से मात दी। शारापोवा ने चेक गणराज्य की इवेटा बेनेसोवा को 6-1, 6-2 से आसानी से हराया। वहीं नौवीं वरीयता प्राप्त पोलैंड की एग्निसेका रदवांस्का को चीन की पेंग शुआई के हाथों उलटफेर का शिकार होना पडा। चीनी खिलाडी ने रादवांस्का पर 2-6, 6-1, 6-4 से जीत दर्ज की। 18वीं वरीयता प्राप्त फ्रांस की अरेवान रेजाई को भी अमरीका की गैर वरीय बिट्रिस कापरा के हाथों 5-7 6-2, 3-6 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पडा।

Post Comments
More News
भारत को भारी पड़ रही है वीरू...
टीम से बाहर होने की कगार पर ...
न्यूजीलैंड ने 3-0 सीरीज से ज...
राहुल को एशियाई ग्रांप्री मे...
हॉकी: क्वालीफायर के टिकटों क...
गावस्कर आईसीसी हाल आफ फेम मे...
ब्रेकन ने सीए को अदालत में घ...
लंका को शीर्ष बल्लेबाजों से ...
डेविड वार्नर को दिया जा सकता...
रूसी स्टार शारापोवा क्वार्टर...
ट्राई सीरीज:भारत ने श्रीलंका...
सचिन के श्रीलंका के खिलाफ 30...
ट्राई सीरीज के अंतिम चरण में...
पश्चिम क्षेत्र के एकदिवसीय स...
थामस कप के नाकआउट चरण में पह...
डेविड हसी ने नहीं छोड़ी है ट...
उपचार में देरी के लिए मैं ही...
ग्रैंड स्लेम से बड़ा है ओलंप...
सानिया की पहली एकल जीत, मोरि...
परमजीत करेंगे टीम की अगुआई...
कभी खूब छनती थी मोदी, श्रीनि...
मिस्बाह के हस्तक्षेप से मलिक...
अगरकर की मुंबई टीम में वापसी...
भोपाल गायकबाड़ ट्रॉफी चैंपिय...
युकी एटीपी चैलेंजर के दूसरे ...
पाकिस्तान ने दी युवाओं को तर...
आक्रामक रवैया अपनाऊंगा: वीरू...
अच्छे प्रदर्शन को बेताब है श...
बेल वनडे टीम से बाहर...
श्रींलंका पर जीत से राह पर ल...
पूर्व व मध्य दलीप ट्राफी फाइ...
ईशान ने तोड़ा मैकुलम का रिका...
जोकोविच, बार्सीलोना को लारेस...
महाशतक नहीं, तो भी सचिन महान...
बारीक पहलुओं पर मेहनत कर रहे...
हॉकी को सहारा का प्यार, पांच...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: