नई दिल्ली। सुरेश रैना, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा श्रीलंका दौरे पर नाकाम रहे। सिर्फ वीरेंद्र सहवाग के कमाल के दम पर भारत फाइनल तक पहुंचा। पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भारतीय युवा ब्रिगेड को ‘अनुशासनहीन’ करार दिया था। लेकिन इस चैंपियन बल्लेबाज ने कहा कि सिर्फ एक दौरे पर खराब प्रदर्शन के आधार पर खिलाडियों की आलोचना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि इन खिलाडियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
सिर्फ पिछले दौरे पर नहीं चल सके। सहवाग शानदार फार्म में था और सारे मैचों का नतीजा उसके प्रदर्शन पर निर्भर रहा। लेकिन युवाओं को समझना होगा कि उन्हें हर उस बल्लेबाज और गेंदबाज के खिलाफ अच्छा खेलना है जो बेहतरीन फार्म में है। अजित वाडेकर, दिलीप वेंगसरकर, कपिल देव और महान पार्श्वगायिका आशा भोंसले ने कहा है कि सचिन को भारत रत्न दिया जाना चाहिए। इस बारे में पूछने पर तेंदुलकर ने कहा कि यह एक सपना है। बहुत बडा सम्मान है। यह हर भारतीय का सपना है। कौन भारत रत्न पाना नहीं चाहेगा।
आरोप साबित होने पर कडी कार्रवाई करे आईसीसी
नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) को क्रिकेट जगत में भूचाल लाने वाले स्पॉट फिक्ंसग मामले की गहराई से जांच करनी चाहिए और दोषी पाए गए खिलाडियों के खिलाफ कडी कार्रवाई होनी चाहिए। सचिन ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि यदि स्पॉट फिकंसग के आरोप सही हैं तो इन खिलाडियों ने निश्चित रूप से क्रिकेट को शर्मसार किया है। आईसीसी को इस मामले की पूरी जांच करनी चाहिए और दोषी पाए गए खिलाडियों के खिलाफ सख्त कदम ठाना चाहिए। इस खुलासे के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जहां इन खिलाडियों को शेष इंग्लैंड दौरे के लिए टीम से बाहर कर दिया वहीं आईसीसी ने मामले की सच्चाई सामने न आने तक तीनों खिलाडियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सचिन ने इस विवाद के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह काफी गंभीर बात है। लेकिन अपने 21 वर्ष के करियर के दौरान मैंने कभी नहीं सुना कि सट्ेबाजों ने भारतीय खिलाडियों से संफ किया था। |