गड़बड़ा गया है प्रकृति का पारंपरिक चक्र*सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्ता निकाल दिया*भारत-चीन के बीच जंग असंभव*चेन्नई की घटना से सबक ले समाज*फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हालात*सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट*पॉल हॉलीवुड वॉक ऑफ द फेम से सम्मान*शाहरूख से मिलने के लिए बेताब प्रशंसक*सबसे शक्तिशाली लेजर केंद्र बनाएगा रूस*पेरू में बाढ़ से 14 मरे, 22 प्रांतों में परिवहन ठप*
सीबीआई जया के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट
अभी तक भारत के लिए रहस्य बना है एडिलेड
ओडिशा में नक्सली हमला, BSF के चार अधिकारी शहीद
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
सवालों का धुआं छोडते बारूद के 164 ट्रक
On 9/3/2010 8:45:36 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

अव्वल तो यही बेहद शर्मनाक है कि 164 ट्रक और वह भी बारूद से भरे हुए राजस्थान से चलने के बाद यूं गायब हो गए थे, जैसे कचरे के ढेर में सुई। फिर, लज्जा का विषय यह भी है कि माओवाद, तरह-तरह के आतंकवाद, विदेशों से आ रही जाली मुद्रा की खेपों, मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी से जूझ रहे देश में इस घटना को उतनी भी गंभीरता से नहीं लिया गया, जितनी गंभीरता से पुलिस साइकिल चोरी की किसी घटना को ले लेती है, बशर्ते जिसकी साइकिल चोरी हुई हो, वह पुलिस के सामने गिडगिडाने लगे, कुछ चढावा चढा दे या किसी नेता आदि से फोन करा दे! यह सही है कि राजस्थान पुलिस ने इस घटना के दो आरोपियों, शिवचरण हेडा और दीपा हेडा को गिरफ्तार कर लिया है, पर मामले में इतने झोल हैं कि लगता नहीं कि इसका आसानी से पता चल जाएगा कि सैकडों टन बारूद आखिर गई, तो कहां? जमीन में समा गई या चंद्रमा पर चली गई?

झोल यह है कि कहा जा रहा है कि ट्रक भीलवाडा के जिस कारखाने से चले थे, उसका बारूद बनाने का लाइसेंस खत्म हो गया था और इधर सागर के जिस कारखाने के लिए भेजे गए थे, उसका लाइसेंस तो खैर खत्म हो ही गया था। कोई फैक्ट्री यदि लाइसेंस खत्म हो जाने के बाद भी बारूद का कारोबार करती रहे, तो मानने का मन नहीं होता कि इस गोरखधंधे की जानकारी उद्योग विभाग, देश की विस्फोटक नियंत्रक एजेंसी समेत संबंधित राज्यों यानी राजस्थान और मध्यप्रदेश पुलिस के कुछ कर्मचारियों को न रही होगी? लगता तो यही है कि कुछ शासकीय विभागों, ट्रक-कारखाना मालिकों और तस्करों-अपराधियों की व्यापक मिलीभगत का नतीजा है, बारूद का गायब होना। यहीं यह भी लगने लगता है कि यदि ये गठजोड तगडा हुआ, तो कुछ लोगों के पकडे जाने के बाद भी बारूद का अता-पता नहीं चलेगा!

Post Comments
More News
मैकाले के मानसपुत्रों के चंग...
ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती ल...
किसानों की तकलीफ समझें सरकार...
प्रणबदा की नींद उड़ने का कार...
उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमा...
फिर बनाने होंगे 1953 जैसे हा...
चेन्नई की घटना से सबक ले समा...
भारत-चीन के बीच जंग असंभव...
सुप्रीम कोर्ट ने बीच का रास्...
गड़बड़ा गया है प्रकृति का पा...
क्रांति की उपलब्धियों को खो ...
चल रहा आश्वासन बांटने का अभि...
नाम, नमक और निशान के मायने...
मालदीव में सैनिक शासन की आहट...
मंत्रियों को यह सजा तो पर्या...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: