|
बेंगलुरु । कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 10 वर्षों से कई केंद्रीय और राज्य के मंत्री लौह अयस्क के अवैध खनन में लिप्त रहे हैं और वे उन्हें बेनकाब करेंगे। कांग्रेस ने मढा था आरोप ः कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि अपने दो वर्ष के कार्यकाल में खनन का कोई लाइसेंस नहीं जारी करने या उसका नवीनीकरण नहीं करने का मुख्यमंत्री झूठा दावा कर रहे हैं। येदियुरप्पा ने इस आरोप का जवाब देते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में उन्होंने खनन के केवल दो लाइसेंस जारी किए हैं और केंद्र सरकार की सिफारिश पर कई का नवीनीकरण किया है। येदियुरप्पा ने कहा कि केंद्र सरकार की सिफारिश के बाद उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता है। कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि येदियुरप्पा ने खनन के 15 पट्टे मंजूर किए हैं और नौ कंपनियों को करीब 1,000 एकड में खनन की अनुमति देने के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश की है। दक्षिण भारत में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री अवैध खनन को लेकर भारी दबाव में हैं, क्योंकि उनके दो मंत्री भी खान मालिक हैं। |