उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
दहशत में लोग
On 9/5/2010 12:01:52 AM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

भोपाल। शहर में सुअरों की शामत आ गई है। रोजाना एक दर्जन से ज्यादा सुअर मर रहे ह। उन्हें कौन-सी बीमारी है, इसका पता नहीं चल पा रहा है। बावजूद इसके विभाग चैन की नींद सोया हुआ है। यही कारण है कि मरने वाले सुअरों की न तो जांच हो रही है और न ही बीमार सुअरों को बचाने की कोई मुहिम चलाई जा रही है।

सुअर पालने वाले भी अपने जानवर मरने की जानकारी छिपा रहे हैं। क्योंकि उन्हें इस बात का डर है कि उनके जानवरों में बीमारी फैलने की जानकारी शासन को लग गई तो सुअरों के घूमने-फिरने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। उन्हें अपने जानवरों की अच्छी कीमतें भी नहीं मिल पाएंगी।

इस मामले में राज एक्सप्रेस ने पडताल की तो शहर में कुछ स्थानों पर सुअरों के मरने की जानकारी सामने आई। शहर में मनुष्यों की बीमारी डेंगू, स्वाइन फ्लू, मलेरिया आदि का जोर चल रहा है। स्वाइन फ्लू को लोग सुअरों की मौत से भी जोड रहे हैं। इससे शहरवासियों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

भानपुरा में मिले प्रमाण

सुअरों के मरने की जानकारी नगर निगम और पशुपालन विभाग को भले ही नहीं है, लेकिन भानपुरा खंती में इसके प्रमाण मिले ह। मरने वाले जानवरों को कचरे की गाडी में डालकर वहां पहुंचाया गया है, जहां मरे पशुओं को दफनाने की बजाए उन्हें कचरे में फेंक दिया जाता है।

गोविंदपुरा में रहने वाले राजेन्द्र लाल का कहना है कि पूरे देश में बीमारी फैली है, ऐसे में मैं कैसे बच सकता हूं। उन्होंने कहा कि मेरा कबाडा हो गया है। अब तक 12 जानवर मारे जा चुके ह। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोग झूठ बोल रहे ह जबकि जानवर सभी के मर रहे हैं, इसके बाद भी पता नहीं वे क्यों छिपा रहे ह।

छिपाते ह जानकारी

सुअरों के मरने का सिलसिला लगातार जारी है, इसके बाद भी उसके पालक इसकी जानकारी देने से मना करते हैं। गोविंदपुरा क्षेत्र में सुअर पालने वाले राकेश का कहना है कि उनके सभी जानवर स्वस्थ हैं। इसी प्रकार वार्ड 43 के सुरेश का भी कहना है कि बीमारी से उसके कोई जानवर नहीं मरे, जबकि एक अन्य सुअर पालक ने स्वीकार किया कि जानवर बीमारी से मरे ह।

Post Comments
More News
11 तक लगना चाहिए सुल्तानिया ...
कथित आर्मी मेन ने छात्र से क...
शर्मिला की फटकार के बाद संवर...
हवालात से भागे बदमाश...
कर्नाटक मामले पर भोपाल में प...
मान्यता देने में गड़बड़ी...
कागजों में चल रही मुहिम...
गुलाब से किया इजहार...
बिना फील्ड में जाए अब नहीं च...
माता-पिता से बिछड़े मासूम को...
अब दोनों परीक्षाएं दे सकेंगे...
परीक्षा से दूर रहेंगे कर्मचा...
असलम को माता का बुलावा...
53 दिन शेष, बचा 9.50 करोड़ क...
अतिक्रमण हटाने में छूट रहा प...
घर में घुसकर मारपीट...
हथाईखेड़ा में सिटी फारेस्ट क...
मेडम, बीवी शराब पीकर गदर करत...
नकबजनों से आठ लाख का माल बरा...
आपरेशन करने शाम को आए सर्जन...
नशे में धुत युवक ने मचाया हं...
हवाओं ने बदला रुख मौसम में आ...
सुरक्षा-व्यवस्था पर भारी रिक...
जीएमसी से नाखुश कमिश्नर...
.....और बच गया एमपी नगर...
राजधानी मे शौकत महल में गूंज...
काम में लापरवाही भी भ्रष्टाच...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: