पिता के सब्र ने दिया जबाव
बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता सीधे मिसरोद थाने पहुंच गए। उनकी आंखों के सामने उनके बेटे का शव ले जाया जा रहा था। इस घटना के समय आसपास के लोग एकत्रित हो गये थे। दृश्य देखने वाली हर आंख गीली थी । एक मिनिट भी थाने में गुजारना मुश्किल हो रहा था। पिता अपने लाल को देखने के लिए जल्द से जल्द जाने की जिद पर अडे थे । बडी मुश्किल से पुलिस ने उनको हमीदिया अस्पताल तक पहुंचाया।
पूरे क्षेत्र में पसरा गम का साया
अशोका गार्डन के नबाव होटल के पास रहने वाले रिजवान की सडक हादसे में मौत की खबर घर पहुंचते ही गम पसर गया। पूरा इलाका उसे याद कर रहा था। उसकी साल भर पहले ही शादी हुई थी।
ऐसे खिंच लाई मौत
रेत की गाडी आने की खबर लगते ही रिजवान नाके पर जा रहा था। तभी बोगदा पूल पर रास्ते म उसका दोस्त आसिफ मिल गया। रिजवान के साथ वह भी चल दिया । रिजवान ने अपने खल्लासी लाल सिंह को भी हबीबगंज से साथ ले लिया। वह नाके पर पहुंचा तो पता चला गाडी मंडीदीप में पंचर को गई है। गाडी देखने के लिए वे मंडीदीप के लिए रवाना हुए और रास्ते में उसके साथ यह हादसा हो गया।
कई लोगों की जान बची
जिस समरधा मोड के पास तीन युवक को चपेट में लेने के बाद ट्रक पलटा