उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
एड्स के वायरस को मार डाला खटमल ने
On 9/5/2010 12:19:46 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

न्यूयॉर्क। अब तक आप खटमल से बहुत नफरत करते होंगे। कभी मौका मिला होगा तो उसने आपका खून भी चूस लिया होगा। अहसास होने पर आप झल्लाए भी होंगे,लेकिन इस पर यूं नाराज मत होइए। खटमल में कुछ अच्छाइयां भी हो सकती हैं। न्यूयॉर्क टाइम्सकी वेबसाइट पर छपे एक लेख के मुताबिक,हाल तक अमेरिकी सरकार के रिसर्च अजेंडे में इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था।

इस पर ज्यादातर रिसर्च पेस्टिसाइड इंडस्ट्री करा रही थी, जो इसे मारने के उपाय खोज रही थी। साउथ अफ्रीका में रिसर्चरों ने एड्स वायरस वाला खून खटमल को पिलाया, लेकिन वायरस मर गया। इतना ही नहीं, प्रयोगों से साबित हुआ कि खटमल अपने अंदर हेपटाइटिस बीके वायरस हफ्तों रख सकता है। ऐसे ही एक खटमल ने चिंपैंजी को काटा तो उसे इन्फेक्शन नहीं हुआ। गौरतलब है कि खटमल को लेकर वैज्ञानिक समुदाय में रहस्य कायम है। कुछ ही कीटविज्ञानी इसके बारे में जानकारी रखते हैं।

खतरे भी कम नहीं होटल, दुकानें बंद

न्यूयार्क। खटमल कितनी बडी समस्या बन गए हैं। इसकी चेतावनी दी है विशेषज्ञों ने हाल में हुए एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि खटमलों की समस्या हर दिन बढती जा रही है। एनपीएमए की उपाध्यक्ष मिस्सी हेनरिक्सन का कहना है कि विश्वस्तर पर किए गए इस शोध से पता चला है कि न केवल अमेरिका में,बल्कि पूरी दुनिया में हम खटमलों की महामारी की कगार पर खडे हैं। ब्रिटेन के कुछ होटलों में तो खटमल हटाने के लिए स्निफर कुत्तों का इस्तेमाल किया गया है। खटमलों से सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क है, जहां कई दफ्तरों, सिनेमाघरों और दुकानों को बंद करना पडा है। इसमें महंगे अंडरवियरों की जानी मानी दुकानों की चेन विक्टोरियाज सिक्रेट भी शामिल है।

जहां तक विनाशकारी कीटों की बात है तो खटमल विकसित देशों में कई सालों में अबतक की सबसे बडी समस्या बन गए है। अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ केंटकी के प्रोफेसर माइक पॉटर के लिए ये एक भीषण समस्या बनी हुई है। पिछले महीने अमेरिका की पर्यावरण सुरक्षा संस्था ने खटमलों के भयानक पुनरुत्थान की चेतावनी दी थी।

Post Comments
More News
नंदिता ने मोदी को बताया हिटल...
आम जनता से दूर कर देता है पद...
नक्सल अभियान में ढिलाई पर चि...
नौकर नहीं, अब रोबो निपटाएगा ...
ममता की P.A. बताकर ठगी करने ...
1832 लोगों ने फर्जी दस्तावजो...
मार्च में शादी नहीं करेंगे स...
पीजी के साथ नौकरी का अवसर...
मासूम की पत्थर मारकर हत्या.!...
बिग बच्चन बीमार, कल होगी पेट...
मंत्री ने बंद कराई बिजली, रो...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: