काफी समय तक लॉस एंजिलिस में रहने के बाद मल्लिका शेरावत देश लौट आई हैं और यहां हुए अपने वेलकम से काफी खुश व इमोशनल फील कर रही हैं। खबर यह है कि वापस आकर उन्होंने ट्वीट किया है कि मीडिया और फैन्स ने मुझे यहां जबर्दस्त वेलकम दिया है। हालांकि मेरी फ्लाइट सुबह दो बजे पहुंची, बावजूद इसके सभी मुझसे मिलने के लिए वहां मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार मल्लिका को लेने के लिए उनके भाई व प्रोड्यूसर विक्रम लांबा और सिंगर व उनकी दोस्त श्वेता पंडित पहुंचे थे। मल्लिका यहां ‘धमाल 2’ की शूटिंग में हिस्सा लेने आई हैं, जिसमें उनके साथ संजय दत्त होंगे। इसके अलावा, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, आशीष चौधरी और आफताब शिवदसानी ही महत्वपूर्ण किरदारों में हैं। वैसे, मल्लिका शूटिंग शुरू करने से पहले थोडा आराम करने और दोस्तों से मिलने के मूड में हैं। इस पर मल्लिका कहती हैं कि ‘मैंने अभी हिस्स की प्रमोशन का काम पूरा किया है। फिर मैं काफी समय बाद अपनों के बीच आई हूं। |