कश्मीर के लिए जंग नहीं करेगा पाक*तलाक में पत्नी को देनी होगी आधी संपत्ति!*सख्ती के बाद गूगल ने साफ की साइट*फैसला निवेशकों के विश्वास पर आघात*एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा*बेलगाम हुई जुबान*कैंसर से नहीं हारेगा युवी,जल्द मैदान में लौटेगा*रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रेन से फेंका*पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में रखा*मतदाता सूची में नहीं है प्रिया दत्त की तस्वीर*
सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने सचिन
हाई प्रोफ्राइल सेक्स रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस अरेस्ट
सोशल नेटवकिंग साइट फेसबुक ने आठ साल पूरे कर लिए
शादी से पहले ही करीना कपूर के प्रेगनेंट होने की चर्चा?
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
खुद रोकर हंसाने वाला जॉनी लीवर
On 9/5/2010 12:44:58 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

फिल्म बाजीगरका बाबुलाल हो या छोटा छत्री, या फिर असलम भाई... अपने हर किरदार में उन्होंने दुनिया के उखडे चेहरों पर मुस्कान लाने में कोई कसर नहीं छोडी। साथ ही फिल्म जुदाईका अब्बा, चब्बा, डब्बाका डॉयलाग आज भी हमें हंसने की ठोस वजह देता है।

जब दर्शकों के पसंदीदा हास्य अभिनेता जॉनी लीवर तीन साल के लिए परदे से नदारद हो गए, तो लगा की स्वाभाविक हास्य पैदा करने वाला एक दौर थम गया हो। यह अतिश्योक्ति नहीं है कि जॉनी अपने अंग और ढंग से हास्य उत्पन्न करने की कला में माहिर हैं। वह किसी की नकल नहीं करते, बल्कि ईमानदारी की अदाकारी से ईमानदारी की हंसी दर्शकों को देते हैं।

14 अगस्त 1950 को आंध* प्रदेश में जन्मे जॉनी लीवर उन्हीं हास्य कलाकारों की महान परंपरा का हिस्सा हैं और अपनी व्यक्तिगत प्रतिभा से नया योगदान दे रहे हैं। उन्होंने सुजाता से शादी की है और वह दो बच्चों के पिता हैं।

कैरियर का आगाज

अपने संघर्षमय शुरुआती दौर में जॉनी लीवर को फिल्म दर्द का रिश्ताके साथ भारतीय सिनेमा में पहला ब्रेक मिला, और आज यह सिलसिला 350 से अधिक फिल्मों तक पहुंच गया। दर्द का रिश्ताके बाद वह जलवामें नसीरुद्दीन शाह के साथ देखे गए, लेकिन उनकी पहली बडी सफलता बाजीगरके साथ शुरू हुई। उसके बाद वह लगभग एक सहायक अभिनेता के रूप में हर फिल्म में हास्य अभिनेता के रोल में देखे गए। उनकी पहली फीचर फिल्म कभी तमिल अनब्रिक्कु अल्लाविल्लाईहै जो शेफर्ड भारत मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इसी वर्ष जारी की । साथ ही जॉनी वर्ष 2007 में छोटे पर्दे के रियाल्टी शो में जज के रूप में भी दिखाई दिए। 

जॉनी लीवर का असली नाम जॉनराव जनुमाला है। फिल्मों में कॉमेडी करने से पहले वह हिंदुस्तान लीवर के साथ काम कर रहे थे और यहीं से मिला उनको अपना नया नाम जॉनी लीवर। जनार्दन के लिए लीवर टाइटल इतना लकी रहा कि उन्होंने इसे हमेशा के लिए अपने नाम में शामिल कर लेने का फैसला कर लिया। आखिरकार नाम ने काम कर दिखाया और जनार्दन के जॉनी लीवर बनने के बाद सफलता उनके कदम चूमने लगी।

अवार्ड

1- 1997ः सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के लिए स्टार सीन अवार्ड (राजा हिंदुस्तानी)

2- 1998ः फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता अवार्ड (दीवाना मस्ताना)

3- 1999ः फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता अवार्ड (दूल्हे राजा)

4- 2002ः सर्वश्रेष्ठ जी सिने अवार्ड (लव के लिए कुछ करेगा)

खास बात

**1998 में जॉनी लीवर को एक निजी समारोह में भारतीय राष्ट्रीय गान के अपमान के लिए सजा सुनाई गई थी।

**अपने बेटे की बीमारी के कारण जॉनी का कैरियर थम गया था। उस दौर को जॉनी अपने जीवन के कठिनतम दौरों में मानते हैं।

 

Post Comments
More News
रितेश-जेनेलिया के लिए बाहर आ...
क्रिकेटर बनेंगे सलमान...
अग्निपथ से दूर संजू के बच्चे...
शाहिद-पुनीत नो प्रॉब्लम...
मार्च में होगा प्रतिमा का अन...
पुष्पक के 25 साल...
‘अटैचमेंट’ में शेरोन...
वर्जिन नंबर 1 में काम की तमन...
कहानी पर लिखेंगे उपन्यास...
राज कंवर के निधन से बॉलीवुड ...
एम्मा वॉटसन सबसे खूबसूरत...
येसुदास पर बनेगी डॉक्यूमेंट्...
मां बनने वाली हैं करीना कपूर...
आइटम नम्बर करेंगी करिश्मा...
करीब आए एमी-प्रतीक...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: