उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
महिला कर्मचारी को युवक ने मारा थप्पड
On 9/5/2010 1:10:40 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षण संस्थान में कार्यरत एक महिला कर्मचारी को बाहरी युवक ने चांटा जड दिया। उसने महिला के साथ अभद्र व्यवहार भी किया है। चांटा मारने के बाद वह युवक वहां से भाग गया। पीडित महिला कर्मचारी ने संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर से लिखित में शिकायत की है।

जानकारी के मुताबिक दूरस्थ शिक्षण संस्थान में एक महिला कर्मचारी कार्य कर रही थी। तभी एक बाहरी युवक वहां पहुंचा और महिला कर्मचारी से बात करने लगा। आपस में हुई किसी बात को लेकर युवक ने महिला को चांटा जड दिया। साथ ही उससे कुछ देर तक अभद्र व्यवहार करता रहा। यह हंगामा सुनकर कुछ लोग वहां पर एकत्रित हो गए। बाद में वह युवक वहां से भाग गया। पीडित महिला कर्मचारी ने इस घटना की शिकायत संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अशोक शर्मा से की है। डॉ. शर्मा के मुताबिक उक्त महिला ने शिकायत की है कि किसी बाहरी युवक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की है। इस पूरे मामले का पता लगाया जाएगा।

कर्मचारी को पीटा

ग्वालियर । आदिम जाति कल्याण विभाग के एक कर्मचारी को शनिवार की दोपहर तीन बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों ने पीट दिया। पडाव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जवाहर सिंह अर्ग आदिम जाति कल्याण विभाग में कार्यरत हैं। आज दोपहर वे मोतीमहल रोड से होते हुए जा रहे थे। अभी मेन रोड तक पहुंचने वाले थे कि तीन बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों ने इनसे नाम पूछा और नाम पता चलते ही चारों युवकों ने श्री अर्ग के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने के बाद चारों आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरेापियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

Post Comments
More News
नर्सिगहोम पर हंगामा, थाने मे...
एनएसयूआई के चौथे चरण का चुना...
निगम ने ढहाए अवैध निर्माण...
..तो बदल जाएगा आरक्षण...
मृतक निकला वकील...
बीएससी का पर्चा आउट...
जेएनएनयूआरएम पर ऑर्डर रिजर्व...
फिर तीखे हुए ठंड के तेवर...
जल्द निपटाएं लोगों की समस्या...
शराब की दुकानों के लिए आज जम...
16 मार्च से परीक्षा, 30 अप्र...
सरकार की कथनी और करनी में अं...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: