उत्तरप्रदेश के वोटरों ने कमाल कर दिया*प्रणबदा की नींद उड़ने का कारण वाजिब*किसानों की तकलीफ समझें सरकारें*ओप्रा क्या जानें लाल बत्ती लांघने का सुख*मैकाले के मानसपुत्रों के चंगुल में देश*अपोलो टायर्स का मुनाफा 19 प्रतिशत घटा*हीरा निर्यातकों ने की कर ढांचा सरल बनाने की मांग*मुनाफावसूली से सोना, चांदी कमजोर*सेंसेक्स 123 अंक व निफ्टी 44 अंक उछला*निर्यात कम आयात ज्यादा*
मंत्री ने अपने क्षेत्र में बंद कराई बिजली, रोका अखबार
महानायक अमिताभ बच्चन बीमार, कल होगी पेट की सर्जरी
अज्ञात हत्यारे ने मासूम की पत्थर मारकर हत्या की !
मिल सकता है पीजी डिग्री के साथ नौकरी का अवसर
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
मंदिर की खुली जमीन से हटा अतिक्रमण
On 9/5/2010 1:12:25 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

ग्वालियर । पुरानी छावनी स्थित मोहम्मद पुर में सती माता मंदिर की खुली जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नजूल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। विभाग के अधिकारियों ने निगम के मदाखलत दस्ते व पुलिस के सहयोग से जमीन पर की गई खेती को नष्ट किया। कार्रवाई के बाद मंदिर के पुजारी को जमीन पर कब्जा दिला दिया गया।

माफी औकाफ के मंदिर की खुली जमीन पर अतिक्रमण करने की शिकायत नजूल विभाग को प्राप्त हुई थी। शिकायत के बाद विभाग द्वारा अतिक्रमण करने वाले को नोटिस जारी कर बेदखल करने की कार्रवाई किए जाने की हिदायत दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी अतिक्रमणकारी ने जमीन से कब्जा नहीं छोडा। शनिवार को नजूल तहसीलदार आरएन सिकरवार, एसएलआर अनिल बनवारिया मदाखलत दस्ते व पुलिस बल के साथ पुरानी छावनी स्थित सती माता मंदिर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। मंदिर की करीब 16 बीघा खुली जमीन पर खेती की जा रही थी। अतिक्रमणकारी ने खेत में चरी के साथ सब्जी कर रखी थी। मदाखलत दस्ते की टीम ने थ्रीडी मशीन के सहारे जमीन पर उगाई गई फसल को नष्ट किया। कार्रवाई के बाद मंदिर के पुजारी को जमीन पर कब्जा दिला दिया गया। जानकारी के मुताबिक उक्त जमीन करोडों रुपए की है।

...और चौडी हो गई सडक
ग्वालियर । जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए फूलबाग से किलागेट तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान अस्थाई अतिक्रमणों को हटाया गया। सडक किनारे अस्थाई तौर पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए थ्रीडी का उपयोग किया गया।

जिला प्रशासन का नजूल विभाग और निगम का मदाखलत दस्ता सुबह 10.30 बजे दल बल के साथ फूलबाग पहुंचा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को फूलबाग चौराहे से शुरू की गई। सडक किनारे किए गए अतिक्रमण को थ्रीडी से तोडा गया। फूलबाग से लेकर सांईबाबा मंदिर तक करीब 6 दुकानों के बहारी हिस्से, एक दर्जन से अधिक चबूतरों को तोडा गया। साथ ही चार गुमठियों को जब्त कर होडिंग्स भी हटाए गए। सडक के दोनों साइट अतिक्रमण हटाए गए। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी काफी संख्या में मौजूद था। इस कारण अतिक्रमणकारी कार्रवाई का विरोध नहीं कर सके। कार्रवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर दिशा नागवंशी, निगम अपर आयुक्त शिवराज सिंह वर्मा, नजूल तहसीलदार आरएन सिकरवार, मदाखलत प्रभारी केशव सिंह चौहान, श्याम सिंह, ज्ञान सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

 

 

Post Comments
More News
नर्सिगहोम पर हंगामा, थाने मे...
एनएसयूआई के चौथे चरण का चुना...
निगम ने ढहाए अवैध निर्माण...
..तो बदल जाएगा आरक्षण...
मृतक निकला वकील...
बीएससी का पर्चा आउट...
जेएनएनयूआरएम पर ऑर्डर रिजर्व...
फिर तीखे हुए ठंड के तेवर...
जल्द निपटाएं लोगों की समस्या...
शराब की दुकानों के लिए आज जम...
16 मार्च से परीक्षा, 30 अप्र...
सरकार की कथनी और करनी में अं...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: