कश्मीर के लिए जंग नहीं करेगा पाक*तलाक में पत्नी को देनी होगी आधी संपत्ति!*सख्ती के बाद गूगल ने साफ की साइट*फैसला निवेशकों के विश्वास पर आघात*एएसआई ने बालक का कान उखाड़ा*बेलगाम हुई जुबान*कैंसर से नहीं हारेगा युवी,जल्द मैदान में लौटेगा*रेप नहीं कर सका तो चलती ट्रेन से फेंका*पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में रखा*मतदाता सूची में नहीं है प्रिया दत्त की तस्वीर*
सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने सचिन
हाई प्रोफ्राइल सेक्स रैकेट चलाने वाली एक्ट्रेस अरेस्ट
सोशल नेटवकिंग साइट फेसबुक ने आठ साल पूरे कर लिए
शादी से पहले ही करीना कपूर के प्रेगनेंट होने की चर्चा?
मुख्यपृष्ठ राष्ट्रीय विश्व शहर  व्यापार खेल मनोरंजन शिक्षा सम्पादकीय क्लासिफाइड Appointment पत्रिकाएँ आज का पंचांग
पत्रकार के घर डाका, लगाई आग
On 9/5/2010 1:13:24 PM

Change font size:A | A

Print

E-mail

Comments

Rating

Bookmark

ग्वालियर। तानसेननगर निवासी एक पत्रकार के घर अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात धावा बोल दिया। बदमाशों ने पत्रकार व उनके परिजनों को एक कमरे में बंद किया और नकदी-गहने समेटने के बाद घर में आग लगा दी। आग की तपिश से जब नींद खुली तो स्वयं को कमरे में बंद और घर को आग के हवाले पाया। कोई दूसरी सूरत न देख गृहस्वामी ने हवाई फायर कर दिए जिसे सुन उनके पडोसियों ने आकर दरवाजा खोला। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का प्रयास व आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है।

तानसेन नगर निवासी सुरेश शर्मा एक हिंदी दैनिक में पत्रकार है। शुक्रवार रात को रोज की तरह वह खाना खाकर परिजनों के साथ कमरे में सोने चले गए। आधी रात के बाद बदमाशों ने इनके घर पर धावा बोला। बदमाशों ने पहले तो शर्मा वाले कमरे की कुंदी बाहर से लगा दी और फिर इत्मिनान से घर की तलाशी ली, जिसमें 28 हजार नकद, सोने के झुमके, चूडी व चांदी के जेवर बदमाशों के हाथ लग गए।

बदमाशों के हाथ एक लाख रुपए का माल आते ही वे घर से निकले। जाते-जाते बदमाशों ने शर्मा के घर के दो कमरों को आग के हवाले कर दिया। आग लगने से कमरों में रखा घर-गृहस्थी का सामान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। आग की तपिश लगने से जब शर्मा की नींद खुली तो उन्होंने खुद को कमरे के अंदर बंद पाया। आवाजें भी लगाई पर किसी ने इसे सुना नहीं। बदमाशों के खुसुर-फुसुर की आवाजें सुनने पर शर्मा को किसी अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर कर दिए। फायरिंग की आवाज सुन उनके पडोसी बाहर निकले और शर्मा के घर की तरफ आए। घर में आग लगी देखकर पहले तो पडोसियों ने शर्मा व उनके परिजनों को कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और मामले की पडताल की। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले से अवगत हुए।

कंजर गिरोह पर शक

बदमाशों ने घर में चोरी करने और आग लगाने के बाद जो हरकतें की हैं उससे पुलिस का शक कंजर गिरोह पर जा रहा है। क्योंकि इस तरह की हरकतें कंजर गिरोह के सदस्यों द्वारा ही की जाती है। पुलिस ने कंजरों की तलाश में शहर की नाकाबंदी भी कर दी, रात भर पुलिस कंजरों को तलाशती रही। पुलिस ने सडक किनारे लगे कंजरों के टैंटों में भी झांककर देखा, पुलिस को सफलता नहीं मिली।

Post Comments
More News
नोटिस देने पर फेंकी उबलती चा...
स्वीकृति में अटका इंस्टीट्यू...
बसंत के आते ही गर्मी बढ़ी...
एडीएम ने लिखे नंबर, देंगे नो...
महंगा हो जाएगा डॉ. सहाय हॉल...
हाईटेंशन लाइन बनी काल...
रहस्यमय ढंग से युवक गायब...
मेले में स्टॉल पर तोड़फोड़...
रेलवे प्रशासन और कलेक्टर में...
माता मंदिर हटाने को लेकर विव...
फर्जीवाड़े की होगी जांच...
जुगाड़ लगाकर वापसी की तैयारी...
पुलिस की कार्रवाई के विरोध म...
दिल टूटने पर की आत्महत्या...
एग्रीमेंट टाइम पर एजीएल संदे...
फिजूलखर्ची पर लगाई रोक...
लोहिया बाजार, उपनगर में तोड़...
लश्कर क्षेत्र में छह घंटे बि...
दो डॉक्टरों पर 50-50 हजार का...
विकास के लिए संघर्ष...
अफसरों पर चलेगा अनुशासन का ड...
वन मेला: वैद्यों की रवानगी श...
बखान नहीं, काम करके दिखाओ...
 सम्पर्क करें  विज्ञापन दरें आपके सुझाव संस्थान
© Copyright of Rajexpess 2009,all right reserved.
Developed & Designed By: